🔥 ट्रेंडिंग तीन लोग पुलिस बनकर दिल्ली के कलकाजी पा... खरगापुर हॉस्टल से तीन बच्चे लापता, संच... दौसा में बैंक घोटाला: प्रबंधक व तीन लो... जयपुर के सिग्नेचर एलीट मॉल के बेसमेंट... బేల: కరెంట్ షాక్‌తో మేకల కాపరి మృతి బేల: కరెంట్ షాక్‌తో మేకల కాపరి మృతి
22 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
खगौल में केंद्रीय विद्यालय की दसवीं कि छात्रा हुई लपता
अपराध

खगौल में केंद्रीय विद्यालय की दसवीं कि छात्रा हुई लपता

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 11 अग. 2026, 10:44 PM 👁 86
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजधानी पटना से सटे खगौल थाना क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने गई दसवीं कक्षा कि छात्रा हुई लपता, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

खगौल से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
पटना के खगौल थाना क्षेत्र में स्कूल गई 10वीं की एक छात्रा के लापता होने के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। छात्रा स्कूल से छुट्टी के बाद घर नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान रेलवे यार्ड के पास छात्रा का बैग और स्कूल ड्रेस मिलने से परिवार की चिंता और बढ़ गई।

परिजनों के अनुसार, छात्रा सोमवार सुबह करीब 8 बजे स्कूल के लिए निकली थी। स्कूल में छुट्टी करीब पौने दो बजे हो गई, लेकिन इसके बाद भी वह घर नहीं पहुंची। परिवार के लोगों ने स्कूल समेत आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की।

खोजबीन के दौरान रेलवे यार्ड के पास छात्रा का बैग और स्कूल की ड्रेस मिली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। छात्रा के लापता होने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर सिरसी गुमटी के पास सड़क जाम कर आगजनी भी की। परिवार किसी अनहोनी की आशंका को लेकर चिंतित है और छात्रा को जल्द सुरक्षित बरामद करने की मांग कर रहा है।

वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि रेलवे ट्रैक के पास छात्रा का बैग और यूनिफॉर्म मिलने की जानकारी मिली है। मामले में जीआरपी और आरपीएफ की भी मदद ली जा रही है।

डीएसपी के मुताबिक, स्कूल के बाद छात्रा के कुछ दोस्तों के साथ बाहर निकलने की तस्वीर सीसीटीवी में दिखाई दी है। पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए छात्रा की तलाश कर रही है। कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

इसके अलावा डॉग स्क्वायड की टीम को भी लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि छात्रा की सुरक्षित बरामदगी के लिए सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है।

फिलहाल छात्रा का पता नहीं चल पाया है और पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं।
📲Get App