🔥 TRENDING Tier-2 Cities Lead Premium Fashion Dis... Samantha, Tamannaah Aim to 'Steal' Key... Pooja Hegde Criticizes Tollywood’s Mid... BJP Accuses AAP of Involvement in Punj... Madhya Pradesh Tops Punjab With 94 Far... Supreme Court to Hear Plea Against CBI...
06 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कायमगंज के तंबाकू फर्जी फर्म के इनामी अभियुक्त रामनरेश को कानपुर में गिरफ्तार
Crime

कायमगंज के तंबाकू फर्जी फर्म के इनामी अभियुक्त रामनरेश को कानपुर में गिरफ्तार

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 06 Oct 2026, 10:31 AM 👁 27
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कानपुर नगर के पनकी थाना क्षेत्र में फलों के ठेले पर पहचान छिपाकर तंबाकू फर्जीवाड़े के लिए 15 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त रामनरेश को पुलिस ने पकड़ लिया।

कानपुर नगर के पनकी थाना क्षेत्र में स्थित काशीराम कॉलोनी (रतनपुर) से 15 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त रामनरेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

गस्बी चौकी प्रभारी इमरान फरीद, सर्विलांस टीम के उपनिरीक्षक संतकुमार और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल की टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर आरोपी को दबोचा।

रामनरेश मूल रूप से मोहल्ला छपट्टी, थाना ठठिया, जनपद कन्नौज के निवासी हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने कानपुर में फल की ठेली लगाकर पहचान छिपाई और लगातार ठिकाने बदलते रहे।

पुलिस के अनुसार, 2022 और 2023 में कोतवाली कायमगंज में धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और उनका इस्तेमाल करने के आरोप में कई केस दर्ज हैं। इसके अलावा गैंगस्टर एक्ट के तहत 2025 में भी मुकदमे चल रहे हैं, जिनकी विवेचना मेरापुर थाना पुलिस कर रही है।
📲Get App