🔥 TRENDING અમદાવાદમાં 'વંદે માતરમ્' ગાન મુદ્દે કો... જ્ઞાની હોવા માટે વૈજ્ઞાનિક બનવાની જરૂર... હેલવુડ લેબોરેટરી દ્વારા ‘શાંતીબાગ’નું... વડાલી APMC અને સહકારી જીનના સુવર્ણ-રજત... મહીસાગર જિલ્લા સંકલન સમિતિની બેઠક યોજા... ભાવનગર: જુગાર રમતી વખતે ભાગો પડતાં કુવ...
18 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

कांवड़ यात्रा में गया परिवार, पीछे घर में हो गई चोरी

✍️ Reporter: सत्य प्रकाश शुक्ला 🗓 17 Aug 2026, 12:16 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीतापुर। कांवड़ यात्रा में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए एक परिवार के मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। परिवार की गैरमौजूदगी में चोर घर में घुसे और सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए।

कांवड़ यात्रा में गया परिवार, पीछे घर में हो गई चोरी
सीतापुर। कांवड़ यात्रा में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए एक परिवार के मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। परिवार की गैरमौजूदगी में चोर घर में घुसे और सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
परिवार जब कांवड़ यात्रा से वापस घर पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई। घर में सामान बिखरा देखकर परिजनों के होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि चोर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य कीमती सामान ले गए हैं। पीड़ित परिवार ने चोरी गए सामान की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में जांच और चोरों की तलाश में जुटी है।
घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल है। पुलिस से जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है।
📲Get App