🔥 ट्रेंडिंग दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने वेल्लोर के... बीजेपी राष्ट्रीय टीम ने बैठक की, कानक... इब्‍गप्लांट खाने से तीन बहनें, 9 महीने... भारत में मानसून का प्रभाव घटता, कुछ क्... अर्शद खान का टेस्ट क्रिकेट में अधिकार... अमृतसर में 1.5 किलो हेरोइन बरामद, दो आ...
22 अग. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
देश

कूड़े का ढेर बना परेशानी का कारण

✍️ रिपोर्टर: Hardeep Singh 🗓 22 अग. 2026, 06:04 PM 👁 12
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
यमुनानगर के भाटिया नगर मेन रोड पर IDBI बैंक और DCB बैंक के ठीक सामने कूड़े का एक बड़ा ढेर दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से कूड़ा नहीं उठाए जाने के कारण क्षेत्र में गंदगी लगातार फैल रही है।
बारिश के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो गई है। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध, गंदा पानी और मच्छरों की बढ़ती संख्या के कारण आसपास के दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम से मांग की है कि इस स्थान की तत्काल सफाई करवाई जाए, नियमित कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और उचित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र को स्वच्छ बनाया जाए।
कैमरापर्सन/रिपोर्ट: NEED 24 NEWS
📲Get App