🔥 TRENDING 🩺 राठ में श्रमिक सम्मान एवं स्वास्थ्य Delhi Metro Station Closed Amid BJP Pr... CISF Soldier Closes Delhi Metro Gate a... Rajasthan Sarpanch Candidate Promises... નવરાત્રિ પહેલા પાલોદ પોલીસ દ્વારા કાયદ... માંગરોળ નજીક બાઇકની ટાંકી તપાસતી વખતે...
09 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सलूनी में 'टीबी मुक्त भारत अभियान' का किया शुभारंभ, किहार ब्लॉक की 20 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 09 Oct 2026, 09:31 PM 👁 12
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने दिल्ली से राष्ट्रीय स्तरीय 'टीबी मुक्त भारत अभियान', 'जोश टीम लॉन्च' एवं 'टीबी मुक्त विकासखंड' कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर किहार ब्लॉक की 20 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया।

आज सलूनी में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’, ‘जोश टीम लॉन्च’ एवं ‘टीबी मुक्त विकासखंड’ कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस विशेष अभियान का गरिमामयी शुभारंभ माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने दिल्ली से किया।

यह हमारे पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि हमारे किहार ब्लॉक की 20 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित हो चुकी हैं। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जिसके लिए सभी समर्पित स्वास्थ्य कर्मियों, स्थानीय प्रशासन, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और जागरूक नागरिकों को हार्दिक बधाई।

दिल्ली से लॉन्च की गई 'जोश टीम' निश्चित रूप से इस अभियान को एक नई ऊर्जा और गति प्रदान करेगी। यह टीम टीबी उन्मूलन के प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

आइए, इस सामूहिक प्रयास को और आगे बढ़ाएं और पूरे क्षेत्र को पूरी तरह से स्वस्थ और रोगमुक्त बनाने का संकल्प लें। टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी मिलकर कार्य करें।
📲Get App