🔥 TRENDING राया मला पळून घ्या की राव’च्या चित्रीक... Mehbooba Mufti atton Nc and pdp presid... Aligarh News:- जनपद में बड़ी कार्रवाई:... એકતાનગરમાં ભારત પર્વ-૨૦૨૬ની ભવ્ય ઉજવણી... Junior Sports Day Celebrated at The As... Helicopter Flights to Char Dham Suspen...
02 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सड़क परियोजनाओं को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 02 Nov 2026, 01:52 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का जताया आभार, दिल्ली की सड़क कनेक्टिविटी और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने पर दिया जोर

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दिल्ली में चल रही विभिन्न ट्रैफिक डी-कंजेशन (यातायात जाम से मुक्ति) परियोजनाओं की प्रगति और राजधानी के सड़क नेटवर्क के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली की सड़कों को बेहतर बनाने, यातायात व्यवस्था को सुगम करने और सड़क नेटवर्क के निरंतर विस्तार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर केंद्रीय मंत्री के साथ विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिल्ली के विकास और सड़क अवसंरचना को मजबूत बनाने में मिल रहे सहयोग के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का समस्त दिल्लीवासियों की ओर से हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में सड़क कनेक्टिविटी बेहतर बनाने और यातायात को सुचारु करने के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इन परियोजनाओं के माध्यम से राजधानी के नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास है।
📲Get App