🔥 TRENDING अजमेर व जयपुर में तेज़ बारिश से जलभराव... અયોધ્યા ચોક પર દારૂ પીધેલા ડ્રાઇવર દ્વ... વડાપ્રધાનશ્રી નરેન્દ્રભાઈ મોદીના ૭૬મા... Delhi Medical Circle Discusses Ceramic... Delhi youth dies by suicide, financier... Toy pistol used in Delhi heist netting...
17 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Lifestyle

केंद्रीय मंत्री के गयाजी स्थित आवास पर प्रधानमंत्री का मना जन्मदिन

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 17 Sep 2026, 07:35 PM 👁 14
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के गयाजी स्थित आवास पर दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट


प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर संतोष सुमन ने जलाए दीप, कहा- ‘दीपक रौशनी और नई ऊर्जा का संदेश देता ह गया जी




गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को गया स्थित केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के आवास पर बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान अत्री के विधायक रोमित कुमार, इमामगंज की विधायक दीपा कुमारी समेत पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस मौके पर डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को नई ऊर्जा और नए जोश के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को दुनिया में एक नई पहचान दिलाने के लिए काम किया है। उनके नेतृत्व में देश को नई ऊर्जा मिली है।

विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दीप जलाने को लेकर की जा रही टिप्पणी पर संतोष सुमन ने कहा कि विपक्ष का अपना काम है, लेकिन उन्हें इस बात पर भी विचार करना चाहिए कि देश में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लोग अपनी श्रद्धा और उत्साह से दीप जला रहे हैं, इसमें गलत क्या है।



उन्होंने कहा कि दीपक रोशनी और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दीप जलाकर उनकी लंबी आयु की

कामना करना लोगों की अपनी इच्छा और भावना है। यदि किसी को जन्मदिन मनाना पसंद नहीं है, तो उन्हें इस तरह की टिप्पणी करने से बचना चाहिए।


बाइट : संतोष कुमार सुमन,मंत्री बिहार सरकार


बाइट : अत्रि विधायक रोमित कुमार
📲Get App