🔥 TRENDING MLA B.P. Harish Highlights Women’s Rol... મુખ્યમંત્રી શ્રી ભૂપેન્દ્રભાઈ પટેલે એક... टीकमगढ़ कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में सेवा सं... ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਦਾ ਵੱਡਾ ਫ਼ੈਸਲਾ : 'ਇੰਟਰਨੈੱਟ... बांका में दुर्गा पूजा: पंडालों में कड़... गोपालपुरा बाईपास क्षेत्र में नगर निगम...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर में युवाओं से किया सीधा संवाद, बैंड की प्रस्तुति ने बांधा समां

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 17 Oct 2026, 07:37 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर में आयोजित 'युवा संवाद' कार्यक्रम में युवाओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान बैंड की प्रस्तुति ने समां बांध दिया और युवाओं के बीच खासा उत्साह देखा गया।

अशोकनगर में शनिवार को आयोजित 'युवा संवाद' कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया युवाओं के बीच आकर्षण का केंद्र रहे। उन्होंने अपने सहज और आत्मीय अंदाज में युवाओं से सीधा संवाद करते हुए उनके विचारों, सपनों और आकांक्षाओं को करीब से जाना। देश में यूथ आइकन के रूप में विशेष पहचान रखने वाले सिंधिया की उपस्थिति ने कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने पूरे जोश और उमंग के साथ सहभागिता की। इस अवसर पर एक बैंड की शानदार प्रस्तुति ने समां बांध दिया, जिससे केंद्रीय मंत्री सिंधिया भी मंत्रमुग्ध नजर आए। उन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और संगीत का भरपूर आनंद लिया।

युवा संवाद का पूरा माहौल युवाओं की ऊर्जा, रचनात्मकता और नए विचारों से सराबोर रहा। केंद्रीय मंत्री सिंधिया का युवाओं के साथ यह संवाद उनके प्रति आत्मीय जुड़ाव और उनकी प्रतिभा, सोच एवं आकांक्षाओं को महत्व देने का एक जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करता है। कार्यक्रम में आते ही वे रैंप पर चले, जिसका युवाओं ने उत्साह से स्वागत किया।
📲Get App