🔥 TRENDING Explosion Rocks Firecracker Factory in... लखनऊ में प्रशिक्षित आपदा मित्रों ने अन... Bihar NEET Stray Vacancy Round 2026 Sc... After 25 Years, Bihar Fodder Case Fugi... અમરેલી સિટી પોલીસ દ્વારા ખોવાયેલા મોબા... Congress MP Imran Masood Detained in D...
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

कुंदन हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 23 Oct 2026, 08:11 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना सिटी क्षेत्र के खानेकलां थाना क्षेत्र में कुंदन कुमार कि हुई हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा एक अभियुक्त गिरफ्तार

पटनासिटी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पटना सिटी में कुंदन हत्याकांड का खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार; देसी कट्टा और तीन कारतूस बरामद,


पटना के खाजेकलां थाना क्षेत्र में विजयदशमी की रात 21 अक्टूबर 2026 को गोली मारकर की गई कुंदन की हत्या के मामले में पटना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्याकांड के अभियुक्त अविनाश मिश्रा उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक अवैध देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। वहीं, मामले में एक किशोर को भी निरुद्ध किया गया है।
इस संबंध में पटना की सिटी एसपी पूर्वी शैलजा ने बताया कि कुंदन हत्याकांड में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मामले में अविनाश मिश्रा उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध देसी कट्टा और तीन अवैध जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा, एक किशोर को भी निरुद्ध किया गया है।
अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
पुलिस के अनुसार, हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना के पीछे की वजह और अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर भी जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि विजयदशमी के दिन खाजेकलां थाना क्षेत्र में गोली मारकर कुंदन की हत्या कर दी गई थी। त्योहार के दौरान हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही थी।
अब एक अभियुक्त की गिरफ्तारी और हथियार व कारतूस की बरामदगी के बाद पुलिस मामले की आगे की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मामले में जांच पूरी होने के बाद ही हत्या की वजह और सभी आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।
📲Get App