🔥 TRENDING योगदान को नमन, विरासत के नायकों का सम्... India vs NZ Second Test: Predicted XI... Ali Zafar says Shah Rukh Khan urged ma... Netflix to Stream 'Hanuman Anns' – Nee... Salman Khan Commences Daily Rehearsals... Childhood Coach Praises Sooryavanshi a...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

कदमों में उत्साह, दिलों में गौरव और साथ में 75 वर्षों की विरासत!

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 26 Nov 2026, 05:22 AM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

75 वर्षों की गौरवगाथा को नमन, फ्लैग मार्च में दिखा एकता और उत्साह का संगम!

झाँसी, उत्तर प्रदेश। झाँसी मंडल के 75 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित स्टेशन महोत्सव का शुभारंभ भव्य फ्लैग मार्च के साथ हुआ। फ्लैग मार्च के दौरान कदम-कदम पर उत्साह, दिलों में गौरव और 75 वर्षों की ऐतिहासिक विरासत के प्रति सम्मान का भाव देखने को मिला। इस आयोजन में रेलवे अधिकारियों, बच्चों तथा स्काउट-गाइड ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता की। सभी प्रतिभागियों ने फ्लैग मार्च के माध्यम से झाँसी मंडल की गौरवशाली यात्रा, उपलब्धियों और भारतीय रेल की समृद्ध विरासत का संदेश दिया। स्टेशन महोत्सव का यह भव्य आगाज उत्सव के उल्लास के साथ-साथ रेलवे की परंपरा, एकता और गौरव को समर्पित रहा।
📲Get App