🔥 ट्रेंडिंग આચાર્ય મંત્ર કૌશિકભાઈ बालाजी को सोने का चोला चढ़ाया, छप्पन भ... कुंड बालाजी को सिंदूरी चोला, भव्य झांक... कोच ने कहा: सोरीयावंशी 300 रन बनाएंगे द टाइम्स ऑफ इंडिया ने 25 नवम्बर 2026 क... ईएनई ने छह दिन में ₹42 करोड़ से अधिक क...
25 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

*कोतवाली सदर पुलिस ने अवैध तमंचा-कारतूस सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

✍️ रिपोर्टर: Sanjay Kumar 🗓 25 नव. 2026, 10:40 AM 👁 33
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

*कोतवाली सदर पुलिस ने अवैध तमंचा-कारतूस सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

*कोतवाली सदर पुलिस ने अवैध तमंचा-कारतूस सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

*लखीमपुर खीरी।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में वांछित/वारण्टी व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली सदर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध तमंचा-कारतूस सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा शिवालापुरवा भट्ठा रोड (मथना मोड़) के पास से 01 अदद अवैध देशी तमंचा (315 बोर) तथा 01 अदद जिन्दा कारतूस (315 बोर) के साथ अभियुक्त दीपांशू पुत्र अवधेश दीक्षित निवासी ग्राम ढखवा मजरा खईयां, थाना फूलबेहड़, जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण के अनुसार दिनांक 23.11.2026 को चौकी प्रभारी गढ़ी उ0नि0 जय कृष्ण तिवारी मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में देखभाल व संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर शिवालापुरवा भट्ठा रोड (मथना मोड़) के पास से समय करीब 19.40 बजे एक संदिग्ध युवक दीपांशू को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा (315 बोर) तथा 01 अदद जिन्दा कारतूस (315 बोर) बरामद हुआ।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0सं0 0949/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अभियुक्त तमंचा कहां से लाया था और इसका क्या इस्तेमाल करने वाला था। क्षेत्र में पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना हो रही है।
📲Get App