🔥 TRENDING Karnataka Sugarcane MSP Row: Factory O... Karnataka Political Row Intensifies Am... Supreme Court Dismisses NGO's Request... Jodhpur Schools to Observe Diwali Brea... Flamingos flock to Rajasthan's Sambhar... Tamil Nadu, Karnataka Spark New Flag D...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

कोतवाली में पुलिस ने पैदल गश्त के दौरान अतिक्रमण पर कार्रवाई

✍️ Reporter: Kailash Chandra Gupta 🗓 03 Nov 2026, 10:23 AM 👁 60
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एसीपी विजय प्रताप सिंह और इंस्पेक्टर दया शंकर सिंह ने सोमवार को पैदल गश्त कर सड़क एवं फुटपाथ पर अतिक्रमण हटाया।

कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार को एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह और इंस्पेक्टर कोतवाली दया शंकर सिंह ने पुलिस टीम के साथ पैदल गश्त की।

गश्त के दौरान मैदागिन, विश्वेश्वरगंज, बुलानाला, कालभैरव सहित आसपास के इलाकों में सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। दुकानों के बाहर सड़क पर रखे सामान और ठेले-खोमचों को हटवाकर पीछे कराया गया। दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई।

सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों का चालान किया गया। पुलिस ने दुकानदारों और वाहन चालकों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की और चेतावनी दी कि अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस ने यह भी बताया कि आगे भी ऐसे अभियान चलाए जाएंगे ताकि सड़क व्यवस्था और सार्वजनिक सुविधा सुनिश्चित की जा सके।
📲Get App