🔥 TRENDING ચાની લારીમાં થયેલી ઝઘડામાં યુવકની હત્ય... फूफ मे सडक हादसे मे एक ubak की मौत सांगोल्यात भाजप नेत्याची गोळ्या झाडून... Government proposes mandatory batch‑re... BJP Names Candidates for 45 Agartala M... Una in Himachal Records November High...
04 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कोतवाली जालौन में नवनिर्मित परिवार परामर्श केन्द्र का फीता काटकर हुआ उद्घाटन, एसपी जालौन ने दी जानकारी
Defence

कोतवाली जालौन में नवनिर्मित परिवार परामर्श केन्द्र का फीता काटकर हुआ उद्घाटन, एसपी जालौन ने दी जानकारी

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 16 Aug 2026, 04:56 PM 👁 112
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पारिवारिक विवादों के समाधान और आपसी सामंजस्य स्थापित करने की दिशा में पुलिस की पहल

जालौन। अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर के निर्देशन में रविवार, 16 अगस्त 2026 को जनपद जालौन के सर्किल जालौन स्थित कोतवाली जालौन में नवनिर्मित परिवार परामर्श केन्द्र का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। परिवार परामर्श केन्द्र के माध्यम से पारिवारिक विवादों एवं आपसी मतभेदों को संवाद और परामर्श के जरिए सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। केन्द्र का उद्देश्य परिवारों में आपसी सामंजस्य स्थापित कर विवादों के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल करना है। उद्घाटन अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी रही। इस दौरान पुलिस अधीक्षक जालौन ने परिवार परामर्श केन्द्र की उपयोगिता और इसके माध्यम से आमजन को मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि केन्द्र के जरिए पारिवारिक मामलों में संवेदनशीलता के साथ काउंसलिंग कराई जाएगी, ताकि विवादों का शांतिपूर्ण समाधान हो सके और परिवारों को टूटने से बचाया जा सके।
📲Get App