🔥 TRENDING દેહરાદુન માં સીમેન્ટ ભરેલી ટ્રક અને પો... नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत के बेलकुंड... Aligarh ke Kile ka Shandar seen સુરત ખાતે યોજાયેલ 'વંદે આયુકોન-2026'મા... જૂનાગઢમાં મીરાનગર અને આસપાસના વિસ્તારો... Youtuber Anurag Dobhal Booked for Atte...
06 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

कटिहार: युवा अधिवक्ता गुड्डू अंसारी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, 5 शातिर गिरफ्तार; पिस्टल, चाकू व वाहन बरामद!

✍️ Reporter: Raju Choudhary 🗓 06 Oct 2026, 04:38 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कटिहार: युवा अधिवक्ता गुड्डू अंसारी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, 5 शातिर गिरफ्तार; पिस्टल, चाकू व वाहन बरामद!

कटिहार, 6 अक्टूबर: कटिहार नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिगंज चौक और पटेल चौक के बीच सोमवार को युवा अधिवक्ता अजीमुद्दीन अंसारी उर्फ गुड्डू अंसारी की दिनदहाड़े गोली व चाकू मारकर की गई हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। कटिहार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर हत्याकांड में शामिल सभी 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

🔹 प्राथमिकी दर्ज व SIT का गठन:
5 अक्टूबर को हुई इस जघन्य वारदात के बाद मृतक के परिजनों के लिखित आवेदन पर नगर थाना कांड संख्या- 1182/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP), कटिहार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), सदर-1 के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम (SIT) का गठन किया गया।
गठित टीम ने तकनीकी-वैज्ञानिक अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए घटना में संलिप्त सभी 5 अभियुक्तों को 12 घंटे के भीतर विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

सभी निवासी- रामपाड़ा, नगर थाना, कटिहार के
मो० रेहान (उम्र- 21 वर्ष), पिता- मो० मुजम्मिल उर्फ खोखा
मो० अशफाक (उम्र- 23 वर्ष), पिता- मो० अमजद उर्फ खंजर
इनायत (उम्र- 20 वर्ष), पिता- मो० मुमताज
मो० महफूज (उम्र- 19 वर्ष), पिता- मो० अख्तर उर्फ मुन्ना
मुन्ना उर्फ अख्तर (उम्र- 42 वर्ष), पिता- बिलटू
उसके पास से
🔹 देशी पिस्टल – 1
🔹 जिंदा कारतूस – 2
🔹 चाकू – 1
🔹 स्कूटी – 1
🔹 मोटरसाइकिल – 1
🔹 मोबाइल फोन – 5

पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ अग्रतर कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
📲Get App