🔥 TRENDING Centre directs Assam, Nagaland to asse... Assam minority group calls for identit... Assam crackdown on child marriage sees... Jharkhand minister orders crop damage... Jharkhand High Court grants relief to... Jharkhand Congress leaders travel to D...
30 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

कटिहार टाउन हॉल में 4 नवंबर को फरक्का जलसंधि पर नीतीश संवाद के लिए जनसंवाद आयोजित

✍️ Reporter: MD JAMIL AKHTAR 🗓 29 Oct 2026, 11:47 PM 👁 35
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कटिहार टाउन हॉल में 4 नवंबर को फरक्का जलसंधि को लेकर नीतीश संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु बलरामपुर के कई जेडीयू नेताओं ने जनसंवाद का आयोजन किया।

कटिहार टाउन हॉल में 4 नवंबर को फरक्का जलसंधि को लेकर नीतीश संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जनसंवाद एवं सभा आयोजित की गई।

कार्यक्रम में बलरामपुर विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्यासी तथा जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता ख़्वाजा शाहिद, जेडीयू के जिला अध्यक्ष श्री सूरज प्रकाश राय, युवा जिला अध्यक्ष श्री अमल कुमार गोस्वामी, बारसोई जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष श्री गौतम मोदक, बलरामपुर के प्रथम अध्यक्ष श्री कमल चंद दास, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष श्री मामून रशीद, पूर्व अध्यक्ष तनवीर आलम, जेडीयू नेता मिलन दुबे, सुदीप कुमार, मेघनाथ मंडल (पूर्व मुखिया) एवं इम्तियाज़ हैदर नैय्यर आलम सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

इन नेताओं ने बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सभा एवं बैठकें आयोजित कर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कार्यक्रम की महत्ता, फरक्का जलसंधि के प्रभाव और स्थानीय विकास के लिए सहयोग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

सभी ने मिलकर लोगों को कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया और यह सुनिश्चित करने का संकल्प लिया कि 4 नवंबर को आयोजित नीतीश संवाद सफलतापूर्वक संपन्न हो।
📲Get App