🔥 TRENDING જર્મન શેફર્ડ શ્વાન છોડી યુવક પર હુમલો:... मिशन शक्ति केन्द्रों की मासिक समीक्षा... Gujarat HC Strikes Down Section 74 Ord... Gujarat Appoints Seven IAS Officers to... Times of India probes possible tax eva... અંજાર પોલીસે NDPS કેસના 8 મહિનાથી ફરાર...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

कटिहार में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का सफल आयोजन: पोषण और स्वास्थ्य को लेकर जगी नई अलख!

✍️ Reporter: Raju Choudhary 🗓 29 Sep 2026, 06:44 PM 👁 25
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कटिहार में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का सफल आयोजन: पोषण और स्वास्थ्य को लेकर जगी नई अलख!

कटिहार, 29 सितंबर: बाल विकास परियोजना के तहत आज कटिहार जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस विशेष अभियान का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों और ग्रामीण समुदाय के बीच बेहतर तालमेल बनाकर 'स्वस्थ मां - स्वस्थ बच्चा' के संदेश को घर-घर में पहुंचाना है!

गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को संतुलित आहार, आयरन-फोलिक एसिड की गोलियों के नियमित सेवन, समय पर स्वास्थ्य जांच और सही स्तनपान तकनीक की जानकारी दी गई।

खेल-खेल में प्रारंभिक शिक्षा (ECCE): नन्हे-मुन्ने बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए बाल गीत, प्रेरक कहानियां और मनोरंजक खेल गतिविधियां आयोजित की गईं।

साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 28 पर श्री तारकिशोर प्रसाद, माननीय पूर्व उप मुख्यमंत्री, बिहार सह विधायक,मनोज राय, सौरभ कुमार द्वारा आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका को सम्मानित किया गया।

स्थानीय महिलाओं और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और बच्चों व माताओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए एकजुट प्रयास का संकल्प लिया।
📲Get App