🔥 TRENDING પ્રફુલભાઈ પટેલનું શામળાજી મંદિરે આગમન:... Karnataka Allocates Funds to Upgrade T... Livemint Explains Why a Super‑Charged... GATE 2027 Registration Ends Today – No... Three Sistan Sand Boas Spotted in Raja... Court Dismisses Rape Complaint Against...
27 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

कटिहार में 24 घंटे के भीतर ताबड़तोड़ एक्शन: पुलिस पर हमले के 3 आरोपियों समेत 76 गिरफ्तार, भारी मात्रा में विदेशी शराब व गांजा बरामद!

✍️ Reporter: Raju Choudhary 🗓 27 Sep 2026, 03:36 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कटिहार में 24 घंटे के भीतर ताबड़तोड़ एक्शन: पुलिस पर हमले के 3 आरोपियों समेत 76 गिरफ्तार, भारी मात्रा में विदेशी शराब व गांजा बरामद!

कटिहार, 27 सितंबर: कटिहार पुलिस ने अपराध और नशा तस्करों के खिलाफ जिले में सघन अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर पुलिस पर हमले के आरोपियों समेत शराब व मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
बरारी पुलिस (पुलिस पर हमले के आरोपी गिरफ्तार): बरारी थाना पुलिस ने पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद 3 अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है।

कोढ़ा पुलिस (लकड़ी की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़): कोढ़ा थाना पुलिस ने बड़ागाड़ स्कूल के पास से एक तीन पहिया जुगाड़ गाड़ी में लकड़ी के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही 302 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की। मौके से भाग रहे तस्कर अब्दुल बारीक (28 वर्ष), निवासी हरिश्चंद्रपुर (मालदा, प. बंगाल) को खदेड़कर गिरफ्तार किया गया।

आजमनगर पुलिस (गांजा तस्कर गिरफ्तार): आजमनगर थाना पुलिस ने धमाईकोल के पास घेराबंदी कर रत्न कुमार दास (निवासी पोरेला, आजमनगर) को पकड़ा, जिसके घर की तलाशी में 2 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

कटिहार पुलिस द्वारा जिले भर में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए गए अभियान के तहत 24 घंटे में कुल 76 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले और मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।
📲Get App