🔥 TRENDING ભવનગરમાં રોડ અકસ્માતમાં 6 લોકોનું મૃત્... বাঁটুল প্রগতি সংঘের পূজার ভাবনা 👍 দুল... ਮੇਅਰ ਪਦਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਹਿਤਾ ਨੇ ਬਠਿੰਡਾ ਅਰਬਨ... દેહરાદુન માં સીમેન્ટ ભરેલી ટ્રક અને પો... नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत के बेलकुंड... Aligarh ke Kile ka Shandar seen
06 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

कटिहार जिला के नगर थाना क्षेत्र में गोली ओर चाकु मारकर हत्या

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 06 Oct 2026, 04:47 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कटिहार जिला के नगर थाना क्षेत्र में 12घंटे के अंदर हत्या का लिया बदला पुलिस पांच आरोपी को किया गिरफ्तार

कटिहार से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

12 घंटे में हत्या का हिसाब चुकता, गोली-चाकू से अजीजुद्दीन की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

कटिहार में अधिवक्ता अजीजुद्दीन अंसारी उर्फ गुड्डू अंसारी की हत्या से सनसनी फैल गई। नगर थाना क्षेत्र के हरिजन चौक और पटेल चौक के बीच बदमाशों ने अधिवक्ता पर चाकू से हमला करने के बाद गोली मार दी। वारदात के बाद पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अजीजुद्दीन को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। मृतक के परिजनों के आवेदन पर नगर थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी परिचय कुमार के निर्देश पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान और सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की। इसके बाद रामपाड़ा इलाके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मो रेहान, मो अशफाक, इनायत, मो महफूज और मुन्ना उर्फ अख्तर शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक स्कूटी, एक मोटरसाइकिल, एक चाकू और पांच मोबाइल बरामद किए हैं। एसपी परिचय कुमार ने बताया कि अधिवक्ता हत्याकांड में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब हत्या की वजह और वारदात की पूरी कड़ी को खंगाल रही है।
बाइट :परिचय कुमार पुलिस अधीक्षक कटिहार
📲Get App