🔥 TRENDING Indian travellers favour Bangkok, Phuk... AIIMS Mohali Launches Newborn Hearing... Farmers Hold Protest March in Lalru as... Telangana Beat Goa 3-2 in Hockey India... વિરમગામ રૂરલ પોલીસની મોટી કાર્યવાહી ₹1... India-US trade deal nearing landing po...
16 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
क्षेत्राधिकारी कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
National

क्षेत्राधिकारी कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

✍️ Reporter: Vaibhav Shrivastav 🗓 15 Aug 2026, 03:12 PM 👁 60
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

क्षेत्राधिकारी कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्राधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय पर्व पूरे उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर एडिशनल एसपी आलोक राज नारायण ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। झंडारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ, जिसमें कार्यालय में मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।

समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नमन किया तथा उनके त्याग और बलिदान को याद किया।

एडिशनल एसपी आलोक राज नारायण ने पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आमजन की सुरक्षा करने और नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया।

समारोह के दौरान पूरा कार्यालय परिसर देशभक्ति के माहौल से सराबोर नजर आया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
📲Get App