🔥 TRENDING INDIA Bloc Announces Protest Against E... India's Manufacturing PMI Rebounds in... Bihar Floods Disrupt 200,000 Lives as... भारी ट्रकों और धूल से परेशान बरियारपुर... Police Identify 40 Persons in LPU Viol... Delhi's Air Quality Deteriorates as AQ...
01 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Agriculture

कुशलगढ़ में ‘श्रीअन्न रोड शो’ का आयोजन, मोटे अनाजों के फायदे बताए गए

✍️ Reporter: Naman soni 🗓 01 Oct 2026, 07:44 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा योजना के तहत कुशलगढ़ में ‘श्रीअन्न रोड शो’ निकाला गया, जिसमें बाजरा, ज्वार जैसे मोटे अनाजों के सेवन और खेती के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

कुशलगढ़। गुरुवार को खाद्य एवं पोषण सुरक्षा योजना के अंतर्गत कुशलगढ़ में एक अनूठा ‘श्रीअन्न रोड शो’ आयोजित किया गया। इस रोड शो के माध्यम से प्रचार वाहन द्वारा लोगों को बाजरा, रागी, ज्वार, कुटकी, कुदरी और कोदरा जैसे मोटे अनाजों के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने हाथों में जागरूकता संदेशों वाली तख्तियां लेकर ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी थाली में स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी मोटे अनाजों को शामिल करें।

इस रोड शो का मुख्य उद्देश्य किसानों को मोटे अनाज की खेती के लिए प्रोत्साहित करना और आमजन को इनके नियमित सेवन के फायदों के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर भीमा भाई डामोर, भरत कुमावत, लोकेश पाटीदार, कृषि पर्यवेक्षक जलक पाटीदार सहित कृषि विभाग के कार्यकर्ता, किसान और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
📲Get App