🔥 TRENDING સુરતમાં ગોડાદરા વિસ્તારમાં જિતુ ચાઇનીઝ... Toll Plaza Vandalism in Nimera, Alwar:... कलेक्टर विश्वकर्मा ने धान उपार्जन में... રાજકોટમાં આપા ગીગા ઓટલાના મહંત પર યુવક... पन्ना जिले में नवागत कलेक्टर हर्ष सिंह... Ram Singh Shekhawat
26 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

केसर शुगर मिल के बकाया गन्ना भुगतान पर किसानों की एकजुट मांग, बहेड़ी में 30 अक्टूबर को बैठक

✍️ Reporter: Jeetesh Singh 🗓 26 Oct 2026, 08:16 PM 👁 37
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बहेड़ी के किसानों ने केसर शुगर मिल के बकाया गन्ना भुगतान के मुद्दे पर 30 अक्टूबर को नई गन्ना सोसाइटी में एकजुट होकर बैठक का आह्वान किया।

बहेड़ी में केसर शुगर मिल के बकाया गन्ना भुगतान के कारण किसानों की आर्थिक परेशानियाँ और गहरी हो गई हैं। नीड 24 न्यूज़ की टीम ने गांव-गांव जाकर किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना और समझा ।

किसान बताते हैं कि खेतों में मेहनत के बाद भी फसल का भुगतान समय पर नहीं मिलने से परिवार की देखभाल, बच्चों की शिक्षा, बेटियों की शादी और अगली फसल की बुवाई जैसी चुनौतियाँ सामने आ रही हैं।

किसानों का कहना वह पहले ही आर्थिक समस्याओं व बकाया भुगतान से जूझ रहे थे और अब मिल का बन्द होना गंभीर चिन्ता का विषय बन गया है ।

इस परिस्थिति में किसानों ने जाति, बिरादरी और राजनीतिक मतभेदों को भुलाकर एकजुट होने का आह्वान किया, ताकि बकाया गन्ना भुगतान के समाधान के लिए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से मिल प्रबंधन व शासन-प्रशासन के सामने अपने गन्ना भुगतान की मांग को रखा जा सके।

किसानों ने 30 अक्टूबर 2026 दिन शुक्रवार को प्रातः 11 बजे नई गन्ना सोसाइटी, बहेड़ी में बैठक का आयोजन किया, जहाँ वे अपनी समस्याओं को सामने रखकर रणनीति तय करेंगे।

किसान एकता ही उनकी ताकत है, और वे सभी किसान भाइयों से आग्रह करते हैं कि वे इस संदेश को बहेड़ी के सभी गांवों तक पहुँचाएँ ताकि अधिक से अधिक किसान एकत्रित होकर अपनी बातों को कह सकें।
📲Get App