🔥 TRENDING Heavy Rain Forecast for Kochi as Keral... South India Braces for Heavy Rain Whil... Bollywood Hungama releases two new pho... Sunny Leone's 272-Photo Gallery Publis... बालघाट के वार्ड 9 में पवन कुमार का मिक... पटाखो से सावधान रहे
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

किसानों ने प्रशासन का जताया आभार, मिल प्रबंधन पर नाराजगी बरकरार; 11.23 करोड़ मिले, लेकिन करीब 150 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान अब भी बाकी

✍️ Reporter: Jeetesh Singh 🗓 07 Nov 2026, 10:08 AM 👁 12
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

किसानों ने प्रशासन का जताया आभार, मिल प्रबंधन पर नाराजगी बरकरार; 11.23 करोड़ मिले, लेकिन करीब 150 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान अब भी बाकी

केसर शुगर मिल बहेड़ी के बकाया गन्ना भुगतान के मामले में किसानों के खातों में करीब ग्यारह करोड़ तेइस लाख रुपये पहुंचने से आंशिक राहत मिली है। किसानों ने इस प्रयास के लिए जिलाधिकारी बरेली, एसडीएम बहेड़ी, एसडीएम नवाबगंज सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों का आभार जताया है।

गौरतलब है कि 30 अक्टूबर को नई गन्ना सोसाइटी बहेड़ी में बकाया भुगतान को लेकर किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया था। इस आंदोलन को किसान संगठनों के साथ युवा संगठनों, व्यापारियों और अधिवक्ताओं का भी समर्थन मिला था। किसान नेता चौधरी विजेंद्र सिंह और इकबाल सिंह चीमा ने किसानों की मांग को प्रमुखता से उठाया था।

हालांकि, करीब ग्यारह करोड़ तेइस लाख रुपये का भुगतान होने के बावजूद किसानों की चिंता बरकरार है। किसानों के अनुसार अभी भी लगभग 150 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान बकाया है। किसानों ने मिल प्रबंधन से शेष धनराशि के भुगतान की स्पष्ट समयसीमा घोषित करने की मांग की है।

किसानों का कहना है कि वे प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हैं, लेकिन उनकी पूरी मेहनत की कमाई मिलने तक भुगतान का मुद्दा उठाते रहेंगे।
नीड 24 न्यूज की टीम ने किसानों से बात

किसानों की मांग है कि उनका शेष बकाया गन्ना भुगतान जल्द से जल्द कराया जाए।

नीड 24 न्यूज बहेड़ी आपकी आवाज आपका विश्वास आपकी खबर
📲Get App