🔥 TRENDING संविलियन विद्यालय में स्कूल सेफ्टी ऑडि... वाराणसी में हैदराबाद गेट पर युवक पर जा... CCTV ''ਚ ਕੈਦ ਹੋਈ 1 ਕਰੋੜ ਦੀ ਚੋਰੀ, ਵੇਅਰਹ... UPSSSC PET-2026 परीक्षा केंद्र पर सुरक... बनारस में आयोजित वायु प्रदर्शनी को देख... जाट बड़ौदा के ग्रामवासियों ने राजकीय उ...
25 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
किसान मांगीलाल ने खेत में छिपाए 5 लाख, बरसात में दीमक ने कर दिए बर्बाद
Local

किसान मांगीलाल ने खेत में छिपाए 5 लाख, बरसात में दीमक ने कर दिए बर्बाद

✍️ Reporter: Vijay Kumar 🗓 09 Aug 2026, 07:44 PM 👁 73
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

किसान मांगीलाल ने अपनी जमीन बेचकर 5 लाख रुपए खेत में छिपाए थे, लेकिन बरसात के दौरान दीमक ने नोटों को बर्बाद कर दिया।

किसान मांगीलाल ने अपनी जमीन बेचकर 5 लाख रुपए प्राप्त किए और इन पैसों को चोरी या परिवार के खर्च से बचाने के लिए खेत में गड्ढा खोदकर छिपा दिया। उन्होंने इस बारे में अपने परिवार को भी नहीं बताया।

कुछ समय बाद जब उन्हें एक कमरा बनाने के लिए पैसों की आवश्यकता हुई, तो उन्होंने उन पैसों को निकालने का सोचा। लेकिन तब तक वह भूल चुके थे कि पैसे कहां गड़े हैं। काफी दिनों तक उन्होंने खेत में जगह-जगह पैसे खोजे, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला।

फिर बरसात में खेत की बुवाई का काम शुरू हुआ। उसी दौरान अचानक पैसों की थैली बाहर आ गई। जब किसान ने थैली खोली, तो उनके होश उड़ गए। थैली में रखे 500-500 के नोट दीमक द्वारा खा लिए गए थे और अब केवल नोटों के कुछ टुकड़े ही बचे थे।
📲Get App