🔥 TRENDING Thick Smog Blanket Covers Several Part... हनुमान बेनीवाल की टिप्पणी जरूर जांच हो... राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्ज... সালার পুলিশের পরপর তিন সাফল্য, স্কুটি... कांकेर में बस्तर फाइटर के सिर्फ 125 पद... સુરતના સરથાણામાં મહિલા ચોર ગેંગનો ખેલ:...
02 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

किसानों को सही रेट में खाद बिज और उपकरण उपलब्ध कराना विभाग कि प्राथमिकता

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 02 Nov 2026, 08:40 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छपरा में स्थित भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में खेत बचाओ सह कृषि जन कल्याण संवाद कार्यक्रम का आयोजन

छपरा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

किसानों को सही रेट में खाद बीज और उपकरण उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता.

कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ तुरंत करें शिकायत, मिनट में होगी कार्रवाई



कृषि मंत्री ने 1000 से अधिक किसानों के साथ किया जनकल्याण संवाद


छपरा. सोमवार को भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में "खेत बचाओ सह कृषि जन कल्याण संवाद” कार्यक्रम के तहत कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा छपरा पहुंचे . भिखारी ठाकुर सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों तक समय पर खाद, बीज और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है. निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर खाद, बीज और उपकरण बेचने वालों के खिलाफ सीधे तौर पर टोल फ्री नंबर पर शिकायत करें, निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी.
खेत बचाओ अभियान के तहत दिलाया संकल्प
कृषि मंत्री ने कहा कि "खेत बचाओ, जीवन बचाओ" केवल संदेश नहीं, बल्कि धरती, किसान और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का हमारा संकल्प है. खेत सुरक्षित होंगे, मिट्टी स्वस्थ होगी और किसान समृद्ध होंगे, तभी विकसित भारत का सपना साकार होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के विज़न के अनुरूप खेतों के संरक्षण को जन-आंदोलन बनाएँ और समृद्ध बिहार के विकास की नई इबारत लिखें. सही खाद और सही सलाह ले.

उन्होंने किसानों से मनमर्जी से रासायनिक उर्वरक डालना बंद करने की अपील की. उन्होंने कहा कि अभियान का मूल मंत्र ''सही खाद और सही सलाह है. उन्होंने कहा कि यदि कोई भी लाइसेंसी दुकानदार तय दर से अधिक कीमत पर खाद और बीच बेचता है तो उसकी तुरंत शिकायत करें.
शरीर की तरह मिट्टी की भी जांच होती रहनी चाहिए
किसानों से अपने खेत का मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनवाने और मिट्टी की जरूरत के अनुसार ही उर्वरकों का संतुलित उपयोग करने को कहा गया. इससे खेती की लागत कम होगी और आय में वृद्धि होगी. उन्होंने कहा कि जिस तरह से समय-समय पर अपने शरीर की जांच कराते हैं, वैसे ही मिट्टी की भी जांच कराई जानी चाहिए.उन्होंने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने पर जोर दिया, ताकि मिट्टी का प्राकृतिक स्वास्थ्य बना रहे और उत्पादन की गुणवत्ता बेहतर हो.खाद और बीज में गड़बड़ी पर सख्त चेतावनी उन्होंने दो टूक कहा कि बीजों की गुणवत्ता और किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. बीज एवं उर्वरक वितरण में कालाबाजारी, जमाखोरी, निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली या किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी.



कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री ने सारण जिले में कृषि संबंधित चल रही विकास योजनाओं के विस्तृत जानकारी ली. फार्मर आईडी का निर्माण सभी किसानों के लिए आवश्यक बताया और अधिकारियों को इसके लिए जमकर क्लास लगाई की निर्माण प्रतिशत को बढ़ाया जाए. उन्होंने कई बिंदुओं पर नोट भी किया जिस पर राज्य स्तर से पहल करने की बात कही. बागवानी, उद्यान, कोल्ड स्टोरेज की स्थिति समेत एक दर्जन बिंदुओं पर उन्होंने समीक्षा की.करीब 1000 किसानों के साथ जन संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता केवल बैठकों और कार्यक्रमों की संख्या से नहीं मापी जाएगी. इसकी असली सफलता तब होगी, जब हम अपनी खेती करने के तरीकों में सकारात्मक बदलाव लाएँगे. जब हम मिट्टी की जाँच कराएँगे, जरूरत के अनुसार संतुलित मात्रा में उर्वरकों का उपयोग करेंगे, पानी बचाएँगे और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करेंगे, तभी इस अभियान का उद्देश्य पूरा होगा. विजय कुमार सिन्हा ने कृषि जन कल्याण संवाद के अंतर्गत किसानों से संवाद करते हुए कहा कि नकली खाद एवं नकली बीज की बिक्री पर रोक लगाने तथा ऐसे मामलों को उजागर करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा. इस अवसर पर उन्होंने 15 से अधिक प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया. कार्यक्रम के शुभारंभ में अतिथियों का स्वागत निर्देशक मुकेश कुमार लाल, निदेशक उद्यान अभिषेक कुमार, संयुक्त निदेशक अजय कुमार सिंह, अपर समाहर्ता इंजीनियर मुकेश कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी मधुरेंद्र कुमार सिंह और अन्य ने किया.
📲Get App