🔥 ट्रेंडिंग तमिलनाडु ने कक्षा 6‑8 के लिए मुफ्त नाश... હિંમતનગર બી.ડીવીઝન પોલીસે છેલ્લા બે વર... तमिलनाडु के सीएम विजय करेंगे नवजातों क... जीआर इन्फ्राप्रोजेक्ट्स ने आगरा‑ग्वालि... सासाराम के दुकानदारों ने यूपीआई शुल्क... पटना सिटी स्थित व्यवहार न्यायालय का खल...
18 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

किसानों के खेतों में धान पर पीला पत्ता व माहू का प्रकोप

✍️ रिपोर्टर: राजभान कुशवाहा 🗓 18 सित. 2026, 07:35 PM 👁 20
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

किसानों के खेतों में धान पर पीला पत्ता व माहू का प्रकोप

किसानों के खेतों में धान पर पीला पत्ता व माहू का प्रकोप, राज भान कुशवाहा के खेत में फसल रही स्वस्थ
शहडोल। क्षेत्र में इन दिनों धान की फसल पर पीला पत्ता और माहू जैसे कीट/रोग का प्रकोप देखने को मिल रहा है। कई किसानों की फसल प्रभावित होने से किसान चिंतित नजर आ रहे हैं और फसल को बचाने के लिए आवश्यक उपाय कर रहे हैं।
वहीं, राज भान कुशवाहा के खेत में धान की फसल फिलहाल स्वस्थ दिखाई दे रही है। उनके खेत में निरीक्षण के दौरान पीला पत्ता अथवा माहू का प्रकोप न के बराबर—लगभग एक प्रतिशत भी नहीं बताया जा रहा है। फसल की हरियाली और स्थिति आसपास के प्रभावित खेतों से अलग नजर आ रही है।
कुशवाहा के खेत की स्वस्थ फसल को देखकर आसपास के किसानों में भी यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि फसल प्रबंधन, समय पर निगरानी, खेत की देखरेख और कृषि पद्धति का इसमें क्या योगदान रहा होगा।
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार धान में पत्तियों का पीला पड़ना या कीटों का प्रकोप दिखाई देने पर किसान समय रहते खेत का निरीक्षण कर कृषि विभाग की सलाह के अनुसार ही उचित उपचार करें। बिना सलाह के किसी भी कीटनाशक या दवा का प्रयोग करने से बचना चाहिए
📲Get App