Local
कासगंज: सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सहित पांच की मौत, गांव में पसरा मातम
बुलंदशहर के नरोरा में हुए सड़क हादसे में कासगंज के दहेली बुजुर्ग गांव के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं।
कासगंज के दहेली बुजुर्ग गांव में बुलंदशहर के नरोरा में हुए सड़क हादसे के बाद मातम का माहौल है। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों समेत कुल पांच लोगों की मृत्यु हो गई। घटना की खबर गांव पहुंचते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजन अपने प्रियजनों के शवों का इंतजार कर रहे हैं। थाना सिढ़पुरा पुलिस और बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे।
दुर्घटना में जिन लोगों की जान गई है, उनमें रामदीन (50), उनके बेटे लोकेन्द्र (26), एक वर्षीय पोती प्रगति, बड़ी बहू बबिता (36) और कार चालक शिवशेखर मिश्रा (55) शामिल हैं। यह सभी कासगंज के दहेली बुजुर्ग गांव के निवासी थे।
वहीं, इस हादसे में लोकेन्द्र की पत्नी ललिता, प्रवीण का बेटा प्रतीक और बेटी अनिका घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।