🔥 TRENDING 15 Bangladesh Nationals Detained in Gu... Kharif Crop Prices Stay Above MSP Amid... FPIs Return to Indian Equities in Earl... Fund Alone Can't Fill India's Statisti... The Hindu Launches Newsletter Highligh... Tamil Nadu Congress Chief Criticises C...
10 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

कासगंज रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, 22 वर्षीय युवक गंभीर घायल; भतीजा बाल बाल बचा

✍️ Reporter: Harshit 🗓 10 Nov 2026, 09:17 AM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदरा राऊ में सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे कासगंज रोड स्थित शाहदरा पुल के पास फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा हो गया। कासगंज से लौट रहे 22 वर्षीय बीपी सिंह बाइक से अपने भतीजे के साथ घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बीपी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि भतीजा बाल-बाल बच गया। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी सिकंदरा राऊ पहुंचाया, जहां उपचार जारी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

सिकंदरा राऊ में सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे कासगंज रोड स्थित शाहदरा पुल के पास फ्लाईओवर पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कासगंज से लौट रहे 22 वर्षीय बीपी सिंह बाइक से अपने भतीजे के साथ घर लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सड़क पर जा गिरी और बीपी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके साथ मौजूद भतीजा बाल बाल बच गया।
परिजनों के अनुसार टक्कर मारने वाला वाहन ट्रैक्टर था, जो हादसे के बाद मौके से भाग गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी सिकंदरा राऊ पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का कहना है कि बीपी सिंह पहले कासगंज गए थे, फिर अलीगढ़ में काम से गए थे और वहां से लौटते समय यह हादसा हुआ। बाइक पर दो लोग सवार थे।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
📲Get App