🔥 TRENDING Dynamic Hero Sriram’s ‘Ramabhadrudu’ m... Thalapathy Vijay's Fan Base Grows Beyo... North-East Monsoon Expected to Begin O... CapitaLand launches new data centre in... Tribal groups from 35 villages march t... Minister flags discrimination as rural...
16 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
क्रिसिल फाउंडेशन के वित्तीय साक्षरता केंद्र संडीला ने स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण, वित्तीय एवं साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
National

क्रिसिल फाउंडेशन के वित्तीय साक्षरता केंद्र संडीला ने स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण, वित्तीय एवं साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

✍️ Reporter: Vaibhav Shrivastav 🗓 15 Aug 2026, 05:47 PM 👁 62
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर क्रिसिल फाउंडेशन, हरदोई के वित्तीय साक्षरता केंद्र संडीला द्वारा स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी में देशभक्ति एवं वित्तीय जागरूकता से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज के ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इस अवसर पर क्रिसिल फाउंडेशन के CBO अनुपम तिवारी ने उपस्थित जनसमुदाय को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की प्रगति के लिए आर्थिक रूप से जागरूक एवं सशक्त नागरिकों का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से बैंकिंग सेवाओं का सुरक्षित उपयोग करने तथा सरकार द्वारा संचालित वित्तीय एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
कार्यक्रम में आमजन को बचत, बैंक खाते का सुरक्षित संचालन, डिजिटल बैंकिंग, ATM/डेबिट कार्ड, बैंकिंग शिकायत निवारण, ग्राहक अधिकार एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं Customer Protection के तहत बैंकिंग अधिकार, बैंकिंग शुल्क, पारदर्शी सेवाओं तथा शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में भी जागरूक किया गया।
बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए कार्यक्रम में OTP फ्रॉड, फर्जी KYC अपडेट, फिशिंग, फर्जी बैंक कॉल, संदिग्ध लिंक, डिजिटल अरेस्ट एवं जूस जैकिंग स्कैम से बचाव के उपाय बताए गए। लोगों को समझाया गया कि किसी भी व्यक्ति के साथ OTP, PIN, CVV, पासवर्ड अथवा बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें और अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें।
वित्तीय साक्षरता टीम ने बताया कि साइबर ठगी की स्थिति में पीड़ित को बिना देरी किए आधिकारिक साइबर शिकायत व्यवस्था के माध्यम से शिकायत करनी चाहिए। साथ ही लोगों को डिजिटल बैंकिंग का उपयोग करते समय सतर्क रहने तथा परिवार एवं आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने वित्तीय एवं डिजिटल बैंकिंग से संबंधित सवाल पूछे, जिनका टीम द्वारा सरल भाषा में समाधान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी के साथ-साथ आर्थिक रूप से जागरूक, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर नागरिकों का निर्माण करना रहा।
ये लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में अनुपम तिवारी, CBO क्रिसिल फाउंडेशन हरदोई; अमित कुमार, वित्तीय साक्षरता केंद्र संडीला; प्रतिमा देवी, फील्ड कोऑर्डिनेटर; सूरज कुमार, फील्ड कोऑर्डिनेटर; सोनी देवी, DEO, वित्तीय साक्षरता केंद्र संडीला, स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी के प्रबंधक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनसमुदाय उपस्थित रहा।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति समर्पण, वित्तीय जागरूकता एवं सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग व्यवहार अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।
जिला संवाददाता अशोक कुमार
खास रिपोर्ट, जनपद हरदोई (उ.प्र.)
📲Get App