🔥 ट्रेंडिंग त्र्यंबकेश्वर मंदिर दोन महिने भाविकांस... સુરતમાં શેર ટ્રેડિંગમાં છેતરપિંડી: અમદ... बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पर... ઈચ્છાપોર: 8 વર્ષની બાળકી પર દુષ્કર્મ બ... 10 अक्टूबर से रामलीला शुरू लक्ष्मण मूर... हजारीबाग की कराली ग्राम पंचायत 'टीबी म...
08 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

करेरा मंडी में गोदामों का निरीक्षण, स्टॉक में अंतर मिलने पर एक गोदाम सील, मंडी शुल्क और डायवर्शन शुल्क वसूला

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 08 अक्टू. 2026, 10:20 PM 👁 23
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

करेरा कृषि उपज मंडी में जिला कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने गोदामों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक में अंतर मिलने पर सचिन ट्रेडर्स और अभी इंडस्ट्रीज के गोदामों पर कार्रवाई की गई, जिसमें एक गोदाम सील किया गया और मंडी शुल्क व डायवर्शन शुल्क वसूला गया।

करेरा। कृषि उपज मंडी क्षेत्र करेरा में बुधवार को जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन में मंडी के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एवं एसडीएम अनुपम शर्मा द्वारा गोदामों का सत्यापन एवं निरीक्षण किया गया। इस दौरान सचिन ट्रेडर्स एवं अभी इंडस्ट्रीज के गोदामों की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान स्टॉक मिलान में अंतर पाए जाने पर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। प्रशासन द्वारा सचिन ट्रेडर्स के एक गोदाम को सील कर दिया गया। साथ ही, एक लाख तेरह हजार रुपये मंडी शुल्क और तीस हजार रुपये डायवर्शन शुल्क के रूप में वसूले गए।

जनता की सूचना के अनुसार, एसडीएम ने दोनों बड़े गोदामों का निरीक्षण किया। यह भी बताया गया है कि कई अवैध गोदाम बने हुए हैं, जिनके पास ही बस्ती बसी हुई है। कुछ मामलों में मकानों के ऊपर गोदाम बनाकर मूंगफली की मशीनें लगाई गई हैं, जिसकी सूचना प्रशासन को दी गई है। प्रशासन से बस्ती को इन गोदामों से दूर करने की मांग की गई है।
📲Get App