🔥 ट्रेंडिंग राष्ट्रपति मुर्मू ने फ्रंटियर नागालैंड... मणिपुर सीएम ने निष्स्त्री SoO कैंप का... मणिपुर में हज़ारों ने थालियां बजाकर 'न... मणिपुर में होगा राष्ट्रीय थंग-ता चैंपि... किसान निधि के नाम पर जमीन हड़पने का आर... मणिपुर सीएम: हथियार संस्कृति के साथ स्...
26 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

करमावास-पट्टा गांव में पोलिंग पार्टी को बंद किया, ताला लगाया: हारे हुए प्रत्याशी के समर्थकों ने गेट बंद किया, फर्जी वोटिंग करवाने का आरोप

✍️ रिपोर्टर: Vipin Singhal 🗓 25 अक्टू. 2026, 11:09 PM 👁 14
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पाली जिले के बगड़ी नगर पंचायत के करमावास पट्टा गांव में फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए हारे हुए प्रत्याशी के समर्थकों ने पोलिंग पार्टी को बूथ के अंदर बंद कर दिया।

प्रत्याशी के समर्थकों ने बूथ के गेट पर ताला लगा दिया और नारेबाजी की। सूचना पर बगड़ी नगर थानाप्रभारी प्रहलादसिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंच े और समझाइश से मामला शांत करवाया। इसके बाद पोलिंग पार्टी को पुलिस पहरे में तय स्थान तक पहुंचाया गया।

इसके बाद प्रत्याशी के समर्थकों ने बगड़ी नगर पहुंचकर आरओ को लिखित में शिकायत देकर जांच की मांग की।

फर्जी वोटिंग करने के आरोप लगाए

दरअसल, पहले चरण में जिले के सोजत सिटी, मारवाड़ जंक्शन, बगड़ी नगर, रानी और सुमेरपुर पंचायत में 24 अक्टूबर को सरपंचो ं और पंचो ं के लिए वोटिंग हुई थी। इसके बाद देर रात परिणाम जारी किए गए।
📲Get App