🔥 ट्रेंडिंग कटिहार में रौशना और रौतारा थानों के था... સાબરકાંઠા પોલીસ દ્વારા રાત્રિ પદયાત્રી... અમરેલીના ધારગણીમાં સેલ નદીમાં છલાંગ લગ... मेघालय के मुख्यमंत्री ने तुरा में पुनर... मेघालय के सीएम ने खोला पहला गरो हिल्स... मेघालय स्कूलों में पीएम पोषण कुकों ने...
22 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जीवनशैली

कर्मा पुजा को लेकर स्नान करने गए 6बच्चों कि बाढ़ के पानी में डुबने से हुई मौत

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 22 सित. 2026, 04:00 PM 👁 25
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भागलपुर जिला के सुलतानगंजवार्ड नम्बर 27स्थित विष्णु टोला में 6बच्चों कि बाढ़ की पानी में डुबने से हुई मौत

भागलपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट


कर्मा-धर्मा पूजा को लेकर स्नान करने गए 6 बच्चों की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत, सुल्तानगंज के विष्णु टोला में पसरा मातम

भागलपुर के सुल्तानगंज से इस वक्त की बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 27 स्थित विष्णु टोला के रहने वाले करीब 12 साल की उम्र के छह बच्चे कर्मा-धर्मा पूजा को लेकर स्नान करने के लिए तरैटा नारायणपुर वहियार गए थे। इसी दौरान बच्चे गहरे पानी में चले गए और एक-एक कर डूबने लगे।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पानी में बच्चों की तलाश शुरू की, लेकिन तब तक छह बच्चों की मौत हो चुकी थी।

मृतकों की पहचान पूजा, ज्योति, मिंकी, राहुल, आयुष और विकास के रूप में हुई है। सभी बच्चे सुल्तानगंज नगर परिषद के वार्ड नंबर 27 स्थित विष्णु टोला के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

हादसे की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। एक साथ छह बच्चों की मौत से परिवार और मोहल्ले में चीख-पुकार मच गई है। स्थानीय लोगों ने बाढ़ के पानी में बच्चों के जाने की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है।

बाइट स्थानीय नागरिक
📲Get App