🔥 ट्रेंडिंग SBFC महाराष्ट्र में पशुपालकों की चराई पर सं... देशभर में राजनीतिक और खेल जगत में हलचल... पंजाब ईटीटी अंतिम उत्तर कुंजी और परिणा... असम की सड़कों पर गड्ढे: रोज़मर्रा की य... नई दिल्ली‑दिसपुर बुलेट ट्रेन: 8 घंटे स...
18 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

करौली में तीन कोसीय नगर परिक्रमा का समापन मदनमोहन जी मंदिर पर, 500-600 श्रद्धालु भाग लिए

✍️ रिपोर्टर: Buddhi Prakash Mali 🗓 18 नव. 2026, 01:21 PM 👁 26
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

करौली में आयोजित तीन कोसीय नगर परिक्रमा में 500-600 श्रद्धालु भाग लेकर मदनमोहन जी मंदिर पर समापन किया गया।

करौली में तीन कोसीय नगर परिक्रमा का समापन मदनमोहन जी मंदिर पर हुआ। परिक्रमा मदनमोहन जी मंदिर के सिंहपौर दरवाजे से शुरू होकर नदी गेट, बैठे हनुमान जी, मेला ग्राउंड, पावर हाउस, अंबेडकर सर्किल, गोमती दास आश्रम, ट्रक यूनियन चौराहा, सिटी पार्क, कलेक्ट्री सर्किल, दाऊजी मन्दिर गुर्ज, गुलाब बाग, संतोषी माता मंदिर, हिंडौन गेट, हटरिया, तांबे की टोरी, कहार फर्श, नगाढखाना दरबाजा, ढोलीखार, गुसाई पाडा, बंगाली मोहल्ला, खुंटी हनुमान जी से मदन मोहन जी मंदिर पर पहुंचकर इस नगर परिक्रमा का समापन किया गया।

परिक्रमा मार्ग में स्वागत, सफाई और रोशनी की व्यवस्था प्रशंसनीय रही।

प्रशासन का अच्छा सहयोग मिला। परिक्रमा में 500 से 600 श्रद्धालु भाग लिए। समिति के संयोजक दिलीप कुमार शर्मा, भाजपा नेता सुरेश शुक्ला, जयंत शर्मा, विक्की शर्मा, सुदामा माली, निरंजन लाल शर्मा, संजीव सोनी, अर्चना शर्मा, ममता, राजकुमारी आदि महिलाओं ने भी भाग लिया।

परिक्रमा मार्ग के सभी छोटे बड़े मंदिरों में दीप पूजा की गई और महिलाओं ने चावल व खील डालकर परिक्रमा की।
📲Get App