🔥 ट्रेंडिंग सुप्रीम कोर्ट ने उमंग सिंघर बनाम मध्य... एमपी हाई कोर्ट ने कान्हा टाइगर रिज़र्व... पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में 17,... फतुहा मुठभेड़ जांच में एसटीएफ ने बरामद... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने नाबालिग के हाथ... देवास में पार्किंग विवाद पर पिस्तौल‑तल...
24 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

करौली में मच्छर प्रकोप के बीच फॉगिंग से मलेरिया एवं डेंगू से सुरक्षा

✍️ रिपोर्टर: Buddhi Prakash Mali 🗓 24 नव. 2026, 04:37 PM 👁 28
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ग्राम पंचायत मामचारी में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के कारण फॉगिंग किया गया, जिसमें जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने 24 नवंबर को मामचारी और कल्याणी गांवों में छिड़काव करवाया।

ग्राम पंचायत मामचारी में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप तथा मलेरिया, डेंगू जैसी मौसमी बीमारियों की आशंका को देखते हुए फॉगिंग कर छिड़काव किया गया।

मामचारी के सामाजिक कार्यकर्ता भंवर सिंह मीना, पिंटू लाल मीना, दिलखुश मीना और राजीव जाटव सहित गांव के युवाओं ने जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा को ज्ञापन सौंपकर दोनों गांवों में फॉगिंग करवाने की मांग की।

इस मांग के बाद 24 नवंबर मंगलवार को प्रशासन ने मामचारी और कल्याणी दोनों गांवों में फॉगिंग का छिड़काव करवाया।

भंवर सिंह मीना ने बताया कि गांव के लोगों से कहा गया कि पानी को अपने घरों के सामने एकत्रित नहीं होने दे एवं साफ-सफाई का भी ध्यान रखे जिससे मच्छर एवं किटाणु पैदा नहीं होंगे।

ग्रामीणों ने प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांव की समस्याओं को एकजुट होकर प्रशासन तक पहुंचाने से उनका समाधान संभव है।
📲Get App