🔥 TRENDING Supreme Court records judgment in Uman... Madhya Pradesh High Court Summons Kanh... Police seize 17,390 bottles of illegal... STF Recovers 102 Cartridges and a Pist... Madhya Pradesh High Court Upholds Sent... Armed Goons Attack Tower Company Staff...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

करौली में मच्छर प्रकोप के बीच फॉगिंग से मलेरिया एवं डेंगू से सुरक्षा

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 24 Nov 2026, 04:37 PM 👁 27
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ग्राम पंचायत मामचारी में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के कारण फॉगिंग किया गया, जिसमें जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने 24 नवंबर को मामचारी और कल्याणी गांवों में छिड़काव करवाया।

ग्राम पंचायत मामचारी में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप तथा मलेरिया, डेंगू जैसी मौसमी बीमारियों की आशंका को देखते हुए फॉगिंग कर छिड़काव किया गया।

मामचारी के सामाजिक कार्यकर्ता भंवर सिंह मीना, पिंटू लाल मीना, दिलखुश मीना और राजीव जाटव सहित गांव के युवाओं ने जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा को ज्ञापन सौंपकर दोनों गांवों में फॉगिंग करवाने की मांग की।

इस मांग के बाद 24 नवंबर मंगलवार को प्रशासन ने मामचारी और कल्याणी दोनों गांवों में फॉगिंग का छिड़काव करवाया।

भंवर सिंह मीना ने बताया कि गांव के लोगों से कहा गया कि पानी को अपने घरों के सामने एकत्रित नहीं होने दे एवं साफ-सफाई का भी ध्यान रखे जिससे मच्छर एवं किटाणु पैदा नहीं होंगे।

ग्रामीणों ने प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांव की समस्याओं को एकजुट होकर प्रशासन तक पहुंचाने से उनका समाधान संभव है।
📲Get App