🔥 TRENDING ಖ್ಯಾತ ಸಂಗೀತ ನಿರ್ದೇಶಕ 'ತೇನಿಸೈ ತೆಂಡ್ರಲ್'... भभुआ में सजेगा नवरात्रि का सबसे भव्य प... Breaking news Father and Son Arrested in Ludhiana La... 15 Women Arrested in Bihar for Plottin... Gold ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ ''ਚ ਆਉਣ ਵਾਲਾ ਹੈ ਵੱਡਾ...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

करौली के तीनबड चौराहे पर नवीन बैंचों की स्थापना से राहगीरों को मिलेगी सुविधा

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 17 Oct 2026, 05:44 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

करौली जिला मुख्यालय पर राधा मदन मोहन निःशुल्क भोजन शाला के तत्वावधान में तीनबड चौराहे पर पांच नवीन बैंच स्थापित की गई हैं, जिससे राहगीरों और यात्रियों को बैठने की सुविधा मिलेगी।

करौली। जिला मुख्यालय पर शनिवार को राधा मदन मोहन निःशुल्क भोजन शाला के तत्वावधान में तीनबड चौराहे पर पांच नवीन बैंच स्थापित की गईं। इन बैंचों के लगने से आम लोगों, राहगीरों और यात्रियों को बैठने की सुविधा उपलब्ध होगी।

बैंच स्थापना के शुभारंभ कार्यक्रम में वार्ड 6 के पार्षद धर्म मीना मुख्य अतिथि रहे, जबकि ओमप्रकाश जिंदल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। भामाशाह ओम प्रकाश आरा मशीन, रामावतार वर्मा, अविनाश राणा और सुरेंद्र मोहन सिंघल विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। मुख्य अतिथि धर्म मीना ने कहा कि दो वर्ष पूर्व इसी स्थान पर भामाशाहों के सहयोग से बैंच स्थापित की गई थीं और आज पांच नवीन बैंचों के स्थापित होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि दीपावली के अवसर पर इस चौराहे पर प्रकाश की विशेष व्यवस्था की जाएगी और इसका सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा। मुख्य अतिथि ने निःशुल्क भोजन शाला और बैंच स्थापित कराने वाले भामाशाह शांति देवी (स्वर्गीय गणपत सर्राफ) का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नीरज शर्मा कंपाउडर, गंगाराम प्रजापत शिक्षक, कमलेश सैनी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
📲Get App