🔥 TRENDING સુપ્રીમ કોર્ટ કોલેજિયમ દ્વારા ગુજરાત હ... Assam-Meghalaya Border Under Scrutiny... Income Tax Department Raids Drug Rehab... 360 Players Gear Up for Bihar's State-... ગુજરાત એસ.ટી. બસ સ્ટેશનોમાં શૌચાલયનો ઉ... Over 762,000 Registrations for Madhya...
27 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

क्रेडिट कार्ड कि लिमिट बढ़ाने और लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो लोग हुए गिरफ्तार

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 27 Oct 2026, 07:42 PM 👁 33
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गयाजी साइबर थाना कि पुलिस ने क्रेडिट कार्ड कि लिमिट बढ़ाने और लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने के के मामले गयाजी साइबर थाना कि पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने और लोन के नाम पर ठगी, 200 से ज्यादा शिकायतों से खुला राज

स्क्रीन शेयर कराकर उड़ाते थे पैसे

गया में लोन दिलाने और क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने ख़िलासस किया है। खरखुरा के अशोक नगर स्थित एक मकान में छापेमारी कर दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन, 11 सिम कार्ड, लैपटॉप, दो फर्जी आधार कार्ड समेत कई सामान मिले हैं।
साइबर डीएसपी दानिश के मुताबिक, बरामद मोबाइल और सिम से जुड़े मामलों में नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) और अन्य माध्यमों पर 200 से अधिक शिकायतें दर्ज मिली हैं। पुलिस इन शिकायतों की तेजी से जांच कर रही है।

पुलिस को देखकर भागने लगे, खदेड़कर पकड़े गए

साइबर डीएसपी दानिश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि साइबर ठगी के मामलों की जांच और कार्रवाई के लिए एसएसपी के सुशील कुमार के आदेश पर विशेष टीम बनाई गई थी। इसमें इंस्पेक्टर संजय कुमार, इंस्पेक्टर हरेश कुमार, सब-इंस्पेक्टर मुकेश कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

टीम को सूचना मिली थी कि खरखुरा के अशोक नगर स्थित एक मकान में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। इसके बाद पुलिस ने मकान की घेराबंदी कर छापेमारी की गई। पुलिस को देखकर वहां मौजूद दो लोग भागने लगे लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से उन दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गया जिले के टिकारी थाना क्षेत्र के चितोखर निवासी अजीत कुमार, पिता स्वर्गीय जितेंद्र पासवान और अरवल जिले के कुरथा थाना क्षेत्र के फरीदपुर निवासी दीपक कुमार, पिता सोमर पासवान के रूप में हुई है।

फर्जी दस्तावेज भेजकर वसूलते थे फीस

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोन की जरूरत वाले लोगों को निशाना बनाते थे। इसके लिए लोन स्वीकृत होने से संबंधित फॉर्म और दूसरे दस्तावेजों को एडिट कर ग्राहकों को भेजते थे। फिर प्रोसेसिंग फीस और लोन अप्रूवल फीस के नाम पर ऑनलाइन पैसे वसूलते थे। लोन मिलने की उम्मीद में लोग उनके झांसे में आ जाते थे।

यही नहीं क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर भी ठगी की जाती थी। इसके लिए ग्राहकों को स्क्रीन शेयर करने के लिए कहा जाता था। इस दौरान क्रेडिट कार्ड से जुड़ी जानकारी हासिल कर ओटीपी तक पहुंच बनाई जाती थी। इसके बाद खाते से पैसे निकाल लिए जाते थे।

दूसरे लोगों के नाम पर थे फर्जी दस्तावेज

डीएसपी ने बताया कि फ्लैट की तलाशी में 11 मोबाइल फोन, 11 सिम कार्ड, चार्जर सहित एक लैपटॉप, दो फर्जी आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक डेबिट कार्ड और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। बरामद सिम और आधार कार्ड भी दूसरे लोगों के नाम पर फर्जी तरीके से जारी कराए गए थे।

डीएसपी ने बताया कि इस मामले में साइबर थाना कांड संख्या 155/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस बरामद मोबाइल और सिम से जुड़ी शिकायतों की पड़ताल कर रही है।

अनजान लिंक और स्क्रीन शेयर करने से बचें
साइबर डीएसपी दानिश ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अपना ओटीपी और निजी जानकारी किसी से साझा न करें। अनजान व्यक्ति के कहने पर मोबाइल की स्क्रीन शेयर करने से भी बचें। साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
📲Get App