🔥 TRENDING श्योपुर के ग्राम बिजरपुर में बदहाल सड़... ICAI Releases CA Foundation September... Kochi Mercedes Crash Victim's Daughter... Wall Street Slump: $2.5 Trillion Wiped... Ponnur Youth Killed in US Road Acciden... Jharkhand Police Investigate Brutal Mu...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कोरबा में शिक्षकों के सम्मान के साथ सेहत का तोहफा, MJM हॉस्पिटल ने पेश किया विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज l
Health

कोरबा में शिक्षकों के सम्मान के साथ सेहत का तोहफा, MJM हॉस्पिटल ने पेश किया विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज l

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 05 Sep 2026, 07:17 AM 👁 93
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

5 से 10 सितंबर तक शिक्षकों के लिए 10 हजार का फुल बॉडी चेकअप महज 1400 में, 69 तरह की जांच के साथ ECG, Chest X-Ray और MD Medicine परामर्श भी शामिल

कोरबा में शिक्षकों के सम्मान के साथ सेहत का तोहफा, MJM हॉस्पिटल ने पेश किया विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज
5 से 10 सितंबर तक शिक्षकों के लिए 10 हजार का फुल बॉडी चेकअप महज 1400 में, 69 तरह की जांच के साथ ECG, Chest X-Ray और MD Medicine परामर्श भी शामिल
छत्तीसगढ़ कोरबा


शिक्षक केवल ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि समाज और भविष्य की पीढ़ी को दिशा देने वाले महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। शिक्षकों के इसी योगदान और समर्पण के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए मीना जैन मेमोरियल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल (MJM हॉस्पिटल), कोरबा ने शिक्षक दिवस के अवसर पर एक विशेष स्वास्थ्य पहल की है। हॉस्पिटल की ओर से जिले के स्कूल शिक्षकों के लिए फुल बॉडी हेल्थ चेकअप पैकेज बेहद रियायती दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

*10 हजार मूल्य का पैकेज सिर्फ 1400 में*

MJM हॉस्पिटल के इस विशेष ऑफर के तहत 10 हजार रुपये मूल्य का फुल बॉडी चेकअप पैकेज शिक्षकों को केवल 1400 रुपये में उपलब्ध होगा। यह विशेष सुविधा 5 सितंबर से 10 सितंबर 2025 तक सीमित अवधि के लिए रखी गई है।
पैकेज में शरीर के स्वास्थ्य की व्यापक जांच के लिए 69 प्रकार के ब्लड टेस्ट शामिल किए गए हैं। इसके अलावा Chest X-Ray, ECG और MD Medicine के साथ निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श भी पैकेज का हिस्सा है।

*इन प्रमुख जांचों से मिलेगी स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी*

पैकेज में CBC, LFT, RFT, HbA1c, Thyroid Profile, Lipid Profile, Iron Profile, Vitamin B12 और Vitamin D जैसी महत्वपूर्ण जांच शामिल हैं।

इनमें :-
• CBC — Complete Blood Count
• LFT — Liver Function Test
• RFT — Kidney Function Test
• HbA1c — डायबिटीज से संबंधित जांच
• Thyroid Profile — T3, T4, TSH
• Lipid Profile — Cholesterol, Triglycerides, HDL, LDL, VLDL
• Iron Profile
• Vitamin B12
• Vitamin D

के साथ Chest X-Ray और ECG भी कराया जाएगा।
जांच के बाद डॉक्टर से परामर्श की सुविधा
स्वास्थ्य जांच के बाद शिक्षकों को MD Medicine के साथ Free Consultation की सुविधा भी मिलेगी। इससे जांच रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सकीय सलाह प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा।

हॉस्पिटल प्रबंधन का मानना है कि शिक्षक लगातार विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने में जुटे रहते हैं। ऐसे में उनके स्वयं के स्वास्थ्य की नियमित जांच भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। इसी सोच के साथ यह पहल शिक्षकों को समर्पित की गई है।

शिक्षकों के प्रति आभार, स्वास्थ्य के जरिए सम्मान
MJM हॉस्पिटल की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि शिक्षक समाज की नींव को मजबूत करने का काम करते हैं। उनके समर्पण, मार्गदर्शन और योगदान के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए यह छोटा सा प्रयास किया गया है।
हॉस्पिटल का संदेश है कि स्वस्थ शिक्षक ही स्वस्थ समाज और समृद्ध भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। शिक्षक दिवस पर स्वास्थ्य जांच के माध्यम से सम्मान देने की यह पहल शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता का सकारात्मक संदेश भी देती है।

ऑफर सीमित अवधि के लिए*

विशेष हेल्थ चेकअप ऑफर का लाभ 5 सितंबर से 10 सितंबर 2025 तक लिया जा सकता है। इच्छुक शिक्षक पंजीयन के लिए MJM हॉस्पिटल के मोबाइल नंबर 9479118941 पर संपर्क कर सकते हैं।
📲Get App