🔥 TRENDING મોદીના જન્મદિવસે અમરેલીમાં ૪૦ ખાનગી તબ... Fujifilm Enhances instax Pal 2 and Lin... Morton County Deputy Cleared of Wrongd... Trucks Stranded on Silchar-Manipur Hig... Governor Concludes Sanatomo Awards Cer... Manipur CM Yumnam Khemchand Puts Commu...
16 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कोरबा में मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि, खेलों को बढ़ावा देने का संकल्प
Sports

कोरबा में मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि, खेलों को बढ़ावा देने का संकल्प

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 29 Aug 2026, 01:48 PM 👁 47
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कोरबा में मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि, खेलों को बढ़ावा देने का संकल्प

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रूमगड़ा चौक स्थित महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने मेजर ध्यानचंद के खेल के प्रति समर्पण और देश के लिए उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह राजपूत, निगम पार्षद नरेंद्र देवांगन, विद्युत जनता यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल द्विवेदी, प्रेस क्लब अध्यक्ष नौशाद खान सहित पार्षद मुकुंद कुमार, राधाबाई महंत, फिरत साहू, राजेंद्र जायसवाल, सुरेश क्रिस्टोफर, सुशील गर्ग, तारकेश मिश्रा, आर.के. पांडे, सियाराम बंजारे, खेल अधिकारी आर.के. साहू एवं निगम उपायुक्त श्री वर्मा उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन और खेल के प्रति उनका समर्पण देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर खेलों को बढ़ावा देने तथा युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने की आवश्यकता है। खेलों के माध्यम से स्वस्थ, सशक्त और अनुशासित समाज के निर्माण में सभी को योगदान देना चाहिए।
📲Get App