🔥 TRENDING சி எம் ஜோசப் விஜய் பரப்புரை અંકલેશ્વરમાં વૃદ્ધ મુસાફરને લૂંટી ફરાર... नवादा में 147 एएसआई बने दारोगा, एसपी न... Delhi Woman Alerts Police, Stops Canad... Kanpur Businessman Vineet Minocha Murd... India Signs UN Cybercrime Convention t...
26 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कोरबा की तीन सड़क परियोजनाओं के लिए एसईसीएल देगा 50 करोड़, निर्माण और चौड़ीकरण का रास्ता साफ

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 26 Sep 2026, 08:40 AM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कोरबा जिले में सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने जिले की तीन प्रमुख सड़क परियोजनाओं के निर्माण एवं चौड़ीकरण के लिए राज्य शासन को जमा आधार पर 50 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को प्रशासनिक सहमति दे दी है। इससे इन महत्वपूर्ण मार्गों के विकास और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने का रास्ता साफ हुआ है।
एसईसीएल की ओर से जिन तीन सड़क मार्गों के लिए राशि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है, उनमें सीतामणी से उरगा होते हुए भारतमाला चौक तक का मार्ग, मेन बैरियर से ट्रायजंक्शन (राजा होटल) तक का मार्ग तथा रेलवे क्रॉसिंग से गौमाता चौक तक का मार्ग शामिल है।
इस संबंध में एसईसीएल कोरबा क्षेत्र के महाप्रबंधक ने कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत को पत्र भेजकर जानकारी दी है। पत्र के अनुसार, 50 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर एसईसीएल की कार्यात्मक निदेशक समिति की बैठक में प्रशासनिक सहमति प्रदान की गई है।

इन सड़क परियोजनाओं के निर्माण और चौड़ीकरण से कोरबा शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में आवागमन को सुगम बनाने, यातायात दबाव कम करने और सड़क अधोसंरचना को बेहतर करने में मदद मिलने की उम्मीद है। एसईसीएल की इस पहल को जिले में सड़क विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
📲Get App