🔥 TRENDING Telangana Expands Instant Pension Sche... Cyclone Murasu Triggers Red Alert, Hea... India Removes Petrol Export Duty, Incr... Opposition Plans Large Rally at Delhi'... Hyundai Unveils Bayon SUV in India: Pr... Samastipur: 38-Year-Old Ajit Sahni Kil...
31 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

कोरबा के तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना, कांकेर के ASP योगेश साहू को मिला केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक

✍️ Reporter: Devendra Kumar Poya 🗓 31 Oct 2026, 05:02 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर। कांकेर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू को उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026 से सम्मानित किया गया है। कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की प्रभावी विवेचना के लिए उन्हें यह राष्ट्रीय सम्मान मिला है।

कोरबा में पदस्थापना के दौरान योगेश साहू ने मामले में घटना के 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कराया और वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाकर महज 24 दिनों में न्यायालय में चालान पेश किया। मजबूत विवेचना के परिणामस्वरूप मामले में पांच आरोपियों को मृत्युदंड और एक आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जाने वाला यह पदक पुलिस अधिकारियों के उत्कृष्ट कार्यों और पेशेवर दक्षता को सम्मानित करता है। वर्तमान में कांकेर में पदस्थ ASP योगेश साहू की इस उपलब्धि से कांकेर पुलिस में हर्ष का माहौल है। पुलिस विभाग ने उन्हें बधाई देते हुए इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।
📲Get App