🔥 TRENDING सांवरिया सेठ को चढ़ाया सोने का दिल: 21... अमित शाह ने अंबाला में 1857 की क्रांति... અમરેલી જિલ્લાના વીજ માળખાના આધુનિકીકરણ... Ronaldo's Legacy: Portugal Wins Three... PM Modi wishes prosperity on Dhanteras... NHRC Flags Human Rights Violation Over...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कोरबा के लालघाट में पोल्ट्री फार्म में घुसा नाग, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा
Defence

कोरबा के लालघाट में पोल्ट्री फार्म में घुसा नाग, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 07 Sep 2026, 07:47 PM 👁 94
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रेस्क्यू के दौरान टीम ने लोगों को सांप से दूरी बनाए रखने और उसे नुकसान नहीं पहुंचाने की समझाइश दी। बाद में नाग को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।

लालघाट क्षेत्र स्थित एक पोल्ट्री फार्म में सोमवार को अचानक नाग सांप के घुस आने से कर्मचारियों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सांप को देखते ही फार्म संचालक ने उसे पकड़ने या भगाने का जोखिम नहीं उठाया और तत्काल वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग के मार्गदर्शन में RCRS की टीम को मौके पर बुलाया गया।
सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम के सदस्य मानस और उमेश मौके पर पहुंचे। टीम ने सावधानीपूर्वक पूरे पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण शुरू किया। काफी खोजबीन के बाद नाग एक स्थान पर दिखाई दिया। प्रशिक्षित रेस्क्यू तकनीक का इस्तेमाल करते हुए टीम ने उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया।

रेस्क्यू के दौरान टीम ने लोगों को सांप से दूरी बनाए रखने और उसे नुकसान नहीं पहुंचाने की समझाइश दी। बाद में नाग को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।
📲Get App