🔥 TRENDING भिवानी में हर घर तक LPG गैस पाइपलाइन,... थे नीरज सैनी शो के माध्यम से बच्चे अपन... અમરેલીમાં જિલ્લા પોલીસ દ્વારા રાષ્ટ્રી... Nana Patekar's Death: Actors Kanwar Dh... ప్రశాంతంగా ప్రారంభమైన కళ్యాణదుర్గం మున... Download The Great Indian Kapil Show S...
01 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

करीब 80 लाख रुपये मूल्य के 828 ग्राम स्मैक के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिलें जब्त

✍️ Reporter: Raju Choudhary 🗓 01 Nov 2026, 07:36 AM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

करीब 80 लाख रुपये मूल्य के 828 ग्राम स्मैक के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिलें जब्त

कटिहार 31 अक्टूबर,
कटिहार जिला पुलिस को नशे के अवैध कारोबार और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुफस्सिल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में स्मैक के साथ तीन तस्करों को रंगे हाथ दबोचा है।

घटना का विवरण:
मुफस्सिल थाना पुलिस को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि दो मोटरसािकिलों पर सवार कुछ संदिग्ध व्यक्ति पश्चिम बंगाल की ओर से अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) लेकर मनिहारी की तरफ जा रहे हैं। प्राप्त सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा सुरतुलसी सड़क के पास एक विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान जब पुलिस टीम मनिया पुल के नीचे पहुंची, तो दो मोटरसािकिलों पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को खदेड़कर पकड़ लिया।

बरामदगी एवं जप्ती:
पकड़े गए व्यक्तियों की विधिवत तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 828 ग्राम स्मैक बरामद की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दोनों मोटरसािकिलों को भी मौके से जब्त कर लिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:
1. शमशुल आलम (उम्र 20 वर्ष), पिता- कलीमुद्दीन, निवासी- इस्लामपुर, थाना- शमशेरगंज, जिला- मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल)।

2. मो. इशारुल (उम्र 20 वर्ष), पिता- मो. रफीक, निवासी- मकईया, थाना- रतुआ, जिला- मालदा (पश्चिम बंगाल)।

3. गोकुल कुमार (उम्र 32 वर्ष), पिता- गोपाल चौरसिया, निवासी- सुरतुलसी कॉलेज के पास, थाना- मुफस्सिल, जिला- कटिहार (बिहार)।

कानूनी कार्रवाई:
इस संबंध में मुफस्सिल थाना में सुसंगत धाराओं के तहत कांड संख्या- 415/26 दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की अग्रिम वैधानिक प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस इस रैकेट के अन्य संपर्कों और बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है।
📲Get App