🔥 TRENDING પાણેથા પ્રાથમિક શાળામાં બાળ વિજ્ઞાન, ગ... Rohit Sharma's 101 off 75 balls powers... नवरात्रि से पहले गुना-शिवपुरी में व्यव... खाद्य एवं राजस्व विभाग की कार्रवाई: फर... Akhilesh Yadav Accuses BJP of Imposing... BJP Intensifies Campaign Ahead of 2027...
01 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कोपरा गांव में सड़क नहीं बनने से ग्रामीण परेशान

✍️ Reporter: Manjur Mansoori 🗓 01 Oct 2026, 04:14 PM 👁 67
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कोपरा गांव में सड़क नहीं बनने से ग्रामीण परेशान

स्कूल जाने वाले बच्चों और मरीजों को परेशानी, एंबुलेंस पहुंचना भी मुश्किल

शहडोल। कोपरा गांव में सड़क निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़क के कारण स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को आवागमन में दिक्कत हो रही है। वहीं आपात स्थिति में एंबुलेंस के गांव तक पहुंचने में भी परेशानी सामने आ रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब है, लेकिन अब तक सड़क निर्माण की दिशा में ठोस पहल नहीं हुई है। बारिश के दिनों में समस्या और बढ़ जाती है।

ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से कोपरा गांव में जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बच्चों, मरीजों और आम नागरिकों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
📲Get App