🔥 TRENDING Horror Movie 'Cinghiale' Starts Filmin... Keystone Quilters Win Awards for Handm... Prabhas' Upcoming Films Face Delays Shemaroo Contentino Brings Indian Film... Five IPS Officers Reshuffled in Madhya... Director Atlee's Year-Long Project: Wh...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

कनॉट प्लेस में सजी ‘जगमग दिवाली’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया भव्य आयोजन का शुभारंभ

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 07 Nov 2026, 06:36 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दीपावली पर रोशनी से जगमगाया कनॉट प्लेस, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों से परिवार सहित उत्सव में शामिल होने की अपील की।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में दीपावली के पर्व को लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में ‘जगमग दिवाली’ उत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महाआरती, मेगा ड्रोन शो और भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को भव्य और यादगार बना दिया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर दिल्लीवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले वर्ष कर्तव्य पथ पर दिल्ली ने भव्य दीपावली मनाई थी, जबकि इस बार कनॉट प्लेस में सनातन संस्कृति, आस्था और परंपराओं का अद्भुत उत्सव आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेंट्रल पार्क में महाआरती की गूंज, मेगा ड्रोन शो की भव्यता और भजनों पर झूमते युवाओं का उत्साह केवल दीपों का उत्सव नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और गौरव का प्रतीक है। यह दिल्ली की दिवाली है और हर दिल्लीवासी की दिवाली है। मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे 6 और 7 नवंबर को सपरिवार कनॉट प्लेस पहुंचकर इस उत्सव में शामिल हों, दीप जलाएं और खुशियां साझा करते हुए दिल्ली की दिवाली को यादगार बनाएं।
उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिल्ली का हर घर खुशियों, सुख-समृद्धि और मंगल के प्रकाश से जगमगाता रहे। कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, रविन्द्र इन्द्राज, कपिल मिश्रा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
📲Get App