🔥 TRENDING अलीगढ़ रेलवे ट्रैक पर जानलेवा खतरा, या... Lansing Police Hold Press Conference o... Nag Ashwin Confirms Ongoing Shoot of '... Manasa Varanasi Cast as Sharwanand’s L... Two Punjab students detained in Hydera... Anurag Thakur says Punjab must be AAP‑...
24 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

कानपुर नगर के 59वें जिलाधिकारी बने महेंद्र सिंह तंवर, संभाला कार्यभार

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 24 Sep 2026, 06:30 AM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

“जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता”

कानपुर नगर। 2015 बैच के आईएएस अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने गुरुवार को कानपुर नगर के 59वें जिलाधिकारी के रूप में कोषागार में कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद वह कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित प्रकरणों के निस्तारण, कार्यालयों की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को शासकीय कार्यों का निष्पादन समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय आने वाले लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण प्राथमिकता कार्यभार ग्रहण करने के बाद कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने अपनी प्रशासनिक प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में रहेगा। उन्होंने कहा कि कानपुर नगर की आवश्यकताओं को समझते हुए विकास कार्यों एवं जनसुविधाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
कानपुर नगर तीसरा जिला महेंद्र सिंह तंवर 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। जिलाधिकारी के रूप में कानपुर नगर उनका तीसरा जिला है। इससे पहले वह संतकबीरनगर और कुशीनगर के जिलाधिकारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वह गाजियाबाद के नगर आयुक्त, गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष तथा शाहजहांपुर में मुख्य विकास अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य कर चुके हैं। उन्होंने एटा और बहराइच में भी विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्व संभाले हैं। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर अनुभव सिंह, आईएएस संदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विवेक चतुर्वेदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
📲Get App