Defence
कानपुर में बारिश के बीच यातायात पुलिस की अपील, सुरक्षित गति से वाहन चलाएं
Watch on:
▶️ YouTube
फिसलन भरी सड़कों पर तेज रफ्तार और अनावश्यक ओवरटेकिंग से बचें
कानपुर। शहर में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से तेज बारिश के दौरान वाहनों को निर्धारित एवं सुरक्षित गति से चलाने की सलाह दी है।
यातायात पुलिस ने बताया कि बारिश के कारण सड़कें फिसलन भरी हो जाती हैं। ऐसे में तेज रफ्तार या अचानक ब्रेक लगाने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। वाहन चालकों से पर्याप्त दूरी बनाए रखने, अनावश्यक ओवरटेकिंग से बचने और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करने की अपील की गई है। पुलिस ने कहा कि बारिश के दौरान बरती गई थोड़ी-सी सावधानी भी किसी की जिंदगी बचा सकती है। वाहन चालक सुरक्षित गति से वाहन चलाएं और सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचें।
अपील: 🚦 सुरक्षित चलें, सुरक्षित पहुंचें।
🌧️ बारिश में सावधानी बरतें।
🚗 यातायात नियमों का पालन करें।