Politics
कानपुर आगमन पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, आत्मीय अभिनंदन से अभिभूत हुए अतिथि
भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने बनाया स्वागत को यादगार, आत्मीयता और सम्मान के लिए जताया आभार।
कानपुर। जनपद कानपुर में उत्तर प्रदेश डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का आगमन पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सांसद रमेश अवस्थी, विधायक सुरेंद्र मैथानी, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री आदित्य त्रिवेदी, भाजपा कानपुर दक्षिण के जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह तथा भाजपा कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए अभिनंदन किया। इस आत्मीय सम्मान और स्नेह से अभिभूत होकर उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और समर्पित कार्यकर्ताओं का यह स्नेह एवं अपनापन सदैव ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करता है।