🔥 TRENDING प्रयागराज में पुलिस ने मारा छापा, अवैध... जहाजपुर: भाजपा विधायक की गाड़ी पर पथरा... संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस के दुर्व्यवह... DK Shivakumar Attends Udupi Uchila Das... Samson Calls Varma's Wicket Crucial in... हजारीबाग: दुर्गा पूजा के मद्देनज़र झुमर...
15 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

कन्नौज: पूर्व सांसद के स्कॉर्ट वाहन हादसे में शहीद हेड कांस्टेबल अभिषेक त्रिपाठी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 15 Oct 2026, 09:51 AM 👁 19
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कन्नौज में पूर्व भाजपा सांसद सुब्रत पाठक के स्कॉर्ट वाहन से जुड़े सड़क हादसे में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल अभिषेक त्रिपाठी का बुधवार को उनके पैतृक गांव असोथर में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। छोटे भाई आशीष ने मुखाग्नि दी।

कन्नौज में पूर्व भाजपा सांसद सुब्रत पाठक के स्कॉर्ट वाहन से जुड़े सड़क हादसे में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल अभिषेक त्रिपाठी का बुधवार को उनके पैतृक गांव असोथर में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। बड़े भाई को अंतिम विदाई देते समय छोटे भाई आशीष त्रिपाठी ने मुखाग्नि दी। इस दौरान परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों की आंखें नम रहीं।

हेड कांस्टेबल अभिषेक त्रिपाठी की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे मां शकुंतला त्रिपाठी, पत्नी गुड़िया त्रिपाठी, चार वर्षीय बेटी प्रतीक्षा त्रिपाठी और परिवार के अन्य सदस्यों को छोड़ गए हैं। मासूम बेटी के सिर से पिता का साया उठ जाने से परिवार का दुख और गहरा हो गया है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात करीब दो बजे पुलिस की अभिरक्षा में अभिषेक त्रिपाठी का पार्थिव शरीर असोथर लाया गया था। बुधवार सुबह अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी की गईं और करीब 10:30 बजे परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। फतेहपुर जिला मुख्यालय से पहुंची पुलिस की सलामी टीम ने दिवंगत हेड कांस्टेबल को अंतिम सलामी दी। इस दौरान असोथर थाना प्रभारी राजीव मिश्रा, जरेली चौकी प्रभारी राकेश शर्मा समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत साथी को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

अभिषेक त्रिपाठी की अंतिम विदाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिचित शामिल हुए। हर आंख नम थी और माहौल गमगीन रहा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। छोटे भाई आशीष त्रिपाठी ने बड़े भाई को मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। एक होनहार पुलिसकर्मी के असामयिक निधन से परिवार ही नहीं, बल्कि परिचितों और क्षेत्र के लोगों में भी शोक व्याप्त है।
📲Get App