🔥 TRENDING वाराणसी में मिशन शक्ति 6.0: महिला पुलि... ਵਿਧਾਇਕ ਦਿਨੇਸ਼ ਚੱਢਾ ਵੱਲੋਂ ਪਿੰਡ ਟੇਢੇਵਾਲ... Aji Thomas, a state शिक्षा सुधार और स्नातक अधिकारों की रक्... ठाकरे बंधुओं का चुनाव आयोग के खिलाफ मु... दुर्गा पूजा: एसडीपीओ और थाना प्रभारी न...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अन्तर्गत मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण रैली का आयोजन कर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।

✍️ Reporter: Rajesh Mandal 🗓 12 Oct 2026, 05:20 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

Rajesh mandal

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा उनके अधिकारों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से महिला सशक्तिकरण रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, ग्राम होशियारपुर, सेक्टर-51, नोएडा से पैदल मार्च निकाला गया। रैली के माध्यम से आमजन को महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उन्हें समाज में समान अवसर एवं सम्मान प्रदान करने का संदेश दिया गया।*
*उक्त पैदल मार्च का प्रतिनिधित्व सुनीती, पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनीषा सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा, प्रभारी निरीक्षक थाना सेक्टर-49, नोएडा एवं थाना प्रभारी महिला थाना के समन्वय से किया गया। कार्यक्रम में लगभग 500 बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इसके अतिरिक्त आशा बहुओं, होमगार्ड्स, एएनएम, शिक्षकों तथा सफाईकर्मियों ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित महिला सुरक्षा उपायों, महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, सुरक्षा संबंधी जागरूकता तथा शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर उपस्थित बालिकाओं एवं आमजन को जागरूक किया गया, जिससे कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित हुआ।*
*कार्यक्रम में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के नोएडा जोन के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीम, स्वयं सिद्धा टीम एवं एंटी रोमियो टीम ने सक्रिय सहभागिता की। पैदल मार्च के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों तथा महिला सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। साथ ही, आमजन को महिलाओं एवं बच्चों के हित में संचालित विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तथा महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया गया, जिससे आवश्यकता पड़ने पर पीड़ित महिलाएं एवं बालिकाएं समय से सहायता प्राप्त कर सकें।*
*शारदीय नवरात्रों के दृष्टिगत आयोजित इस जनजागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा का भाव मजबूत करना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में महिला सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर आमजन को महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने, किसी भी प्रकार के उत्पीड़न अथवा दुर्व्यवहार की स्थिति में तत्काल संबंधित पुलिस को सूचित करने तथा महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने में सक्रिय सहयोग प्रदान करने के लिए प्रेरित किया गया।*
*मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा विभिन्न विभागों एवं आमजन के समन्वय से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने तथा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कार्ययोजना के अनुसार विभिन्न जन-जागरूकता एवं सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
📲Get App