🔥 ट्रेंडिंग പാസ്സിങ് ഔട്ട്‌ പരേഡ് यूएन प्रमुख गुटेरेस ने कहा, ब्रिक्स नई... 12,000 डटीसी ड्राइवरों की हड़ताल से दि... प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन 5वां... जालंधर उत्तर विधानसभा में अप प्रभारी न... दिल्ली जिम ट्रेनर हत्या: नया खुलासा –...
17 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

कैमूर स्थित गणेश वाटिका में में बहुजन समाज पार्टी कि समीक्षा बैठक आयोजित

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 17 सित. 2026, 10:28 AM 👁 10
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कैमूर के गणेश वाटिका वाटिका में बहुजन समाज पार्टी कि समीक्षा बैठक आयोजित बैठक मेंनीला गमछा भी चर्चा का विषय रहा

DESK bihar

भभुआ कैमूर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

बसपा की बैठक में ‘नीला गमछा’ पर सियासी वार, नेताओं ने कहारंग नहीं, विचारधारा जरूरी


कैमूर के भभुआ स्थित गणेश वाटिका में बहुजन समाज पार्टी की समीक्षा बैठक हुई। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ बैठक में ‘नीला गमछा’ भी राजनीतिक चर्चा का प्रमुख मुद्दा रहा। बसपा नेताओं ने कहा कि नीला रंग बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और बहुजन आंदोलन की विचारधारा का प्रतीक है, लेकिन केवल नीला गमछा पहन लेने से कोई अंबेडकरवादी नहीं हो जाता।

बैठक की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष अयोध्या राम ने की। मुख्य अतिथि केंद्रीय स्टेट प्रभारी बिहार डॉ. लालजी मेधानकर और मुख्य जोन प्रभारी बिहार सह पूर्व सांसद प्रत्याशी संतोष कुमार, प्रदेश महासचिव सरवर अली खान समेत प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में जिला, विधानसभा, सेक्टर और बूथ कमेटियों की समीक्षा करते हुए जिलाध्यक्षों को संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का निर्देश दिया गया। नेताओं ने राहुल गांधी द्वारा नीला गमछा इस्तेमाल किए जाने और अखिलेश यादव के वॉलंटियरों के नीला गमछा पहनने का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रतीक अपनाना और अंबेडकरवादी विचारधारा को आत्मसात करना अलग-अलग बातें हैं।

कार्यकर्ताओं से बाबा साहब और कांशीराम के विचारों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। साथ ही 9 अक्टूबर को कांशीराम के महापरिनिर्वाण दिवस की तैयारियों को लेकर भी निर्देश दिए गए।

बाइट— डॉ. लालजी मेधानकर, केंद्रीय स्टेट प्रभारी बिहार

बाइटसंतोष कुमार, मुख्य जोन प्रभारी बिहार प्रदेश
📲Get App